फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   UK Prime Minister Theresa May says general election will be held on Thursday after the London attack

आतंकियों के आगे नहीं झुकेगा यूके, तय समय पर ही होंगे आम चुनाव: ब्रिटिश पीएम

Sun, 04 Jun 2017 07:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Sun, 04 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
UK Prime Minister Theresa May says general election will be held on Thursday after the London attack
आतंकियों के आगे नहीं झुकेगा यूके, गुरुवार को ही होंगे आम चुनाव: ब्रिटिश पीएम - फोटो : KTRS
इंग्लैंड में लगातार आतंकी हमलों के बावजूद आम चुनाव तय समय पर ही होंगे। ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे ने कहा कि उनका देश आतंकियों के कायराना हरकतों के आगे झुकेगा नहीं और देश में पहले से ही तय समय पर आम चुनाव होंगे। बता दें कि लंदन में हुए ताजा आतंकी हमले में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है, तो सुरक्षाकर्मियों ने 3 संदिग्धों को भी मार गिराया है।
विज्ञापन


ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा ने कहा कि उनका देश इन शैतानी ताकतों के खिलाफ एकजुट है। भले ही शैतानी ताकतें ये कहती रहें कि इस्लाम और पश्चिमी दुनिया के वैल्यू अलग हैं। लोगों को उनके कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता। इन हमलों के खिलाफ पूरा देश एकजुट है।
विज्ञापन


थेरेसा ने कहा कि हमारे देश को अतिवादियों और आतंकियों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। और ये वो समय है जब हमें साथ मिलकर कहना होगा कि बस, बहुत हो चुका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे के इस ऐलान के अलावा ब्रिटिश पॉलिटिकल पार्टियों ने भी बड़ा निर्णय लिया है। भले ही अब चुनाव में 3-4 दिन ही बाकी हैं, पर हमले की वजह से देश भर के शोक में शामिल होते हुए राजनीतिक पार्टियों ने निर्णय लिया है कि वो रविवार के दिन चुनाव प्रचार नहीं करेंगी।


गौरतलब है कि लंदन में हुए आतंकी हमले में 7 लोग मारे गए हैं। इस हमले के तुरंत बाद संदिग्धों के खिलाफ हुई कार्रवाई में कम से कम 3 संदिग्धों को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed