फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   uk gay marriage

ब्रिटेन में समलैंगिक कर सकेंगे शादी

Wed, 06 Feb 2013 10:56 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 06 Feb 2013 10:56 AM IST
विज्ञापन
uk gay marriage

ब्रिटेन में कई कंजरवेटिव सांसदों के विरोध के बावजूद, वहां की संसद ने समलैंगिक शादी के कानून को पास कर दिया है।

विज्ञापन


पूरे दिन चली बहस के बाद इस प्रस्ताव के पक्ष में 400 मत पड़े जबकि 175 सांसदों ने इसका विरोध किया।

प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने इसको समाज को मजबूत करने के लिए बढ़ाया गया कदम बताया है।

समझा जाता है कि करीब 140 कंजरवेटिव सांसदों ने इस प्रस्ताव के विरोध में मत दिया।

टोरी सांसदों का विरोध
पूर्व बाल मंत्री और टोरी सांसद टिम लोटन ने बीबीसी को बताया कि कुछ लेबर सांसदों और चार लिबरल डेमोक्रेटिक सांसदों ने भी इस प्रस्ताव के खिलाफ मत दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि 132 कंजरवेटिव सांसदों ने इसके पक्ष में वोट दिया, जिसका अर्थ यह हुआ कि ज्यादा कंजरवेटिव सांसदों ने इसका विरोध किया।

उप प्रधानमंत्री और लिब डेम नेता निक क्लेग ने कहा कि मेरा यह मानना है कि हम इस दिन को ब्रिटेन में समानता लाने वाले दिन के रूप में याद करेंगे। आप जो कुछ भी हों और आप जिसे भी प्यार करते हों, हम सब बराबर हैं। विवाह का मतलब प्यार और प्रतिबद्धता है और इससे लोगों को इसलिए वंचित नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वह समलैंगिक हैं।
विज्ञापन


इस बिल पर मतदान के समय सांसदों को अपनी इच्छानुसार मतदान करने की इजाजत दी गई थी जिसका अर्थ यह हुआ कि इसके लिए कोई पार्टी व्हिप नहीं जारी किया गया। विपक्ष के नेता एड मिलिबैंड ने कहा कि यह एक गौरवशाली दिन है और ब्रिटेन में समानता की लड़ाई की तरफ बढ़ाया गया अगला कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाउस ऑफ लॉर्ड्स में विरोध की संभावना
लेकिन कंजवेटिव सांसद डेविड बरोज ने कहा कि हम पुरुषों और महिलाओं की बराबरी का सम्मान करते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं हुआ कि हम दोनों के बीच की भिन्नताओं की तरफ नजर न दौड़ाएं और इसकी सराहना न करें और वास्तव में विवाह पुरुष और महिला की भिन्नता की सराहना करने का एक तरीका है।

उन्होंने भविष्यवाणी की कि जब यह बिल हाउस ऑफ लॉर्ड्स में आएगा तो इसको भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed