फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   uk credit rating downgraded from aaa to aa1

ब्रिटेन की क्रेडिट रेटिंग में आई कमी

Sat, 23 Feb 2013 12:43 PM IST
Updated Sat, 23 Feb 2013 12:43 PM IST
विज्ञापन
uk credit rating downgraded from aaa to aa1

रेटिंग एजेंसी मूडी ने ब्रिटेन की क्रेडिट रेटिंग को घटाकर ट्रिपल ए से ए-ए वन कर दिया है।

विज्ञापन


अगले कुछ सालों तक अर्थव्यवस्था की वृद्धि की रफ्तार मंद रहने की आशंका के चलते साल 1978 के बाद पहली बार ब्रिटेन की एएए क्रेडिट रेटिंग में कमी आई है।

मूडी पहली ऐसी रेटिंग एजेंसी है जिसने ब्रिटेन की उच्चतम रेटिंग में कटौती कर इसे एए1 कर दिया है।

मूडी का कहना है कि सरकार की कर्ज कटौती योजना को अहम चुनौतियों का सामना करना पड़ा। वित्त मंत्री जॉर्ज ऑस्बर्न का कहना है कि इस फैसले से यह अंदाजा मिलता है कि देश कर्ज से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है।

उनका कहना है कि इस फैसले से आर्थिक स्थिति को दुरुस्त करने की हमारी योजना की प्रतिबद्धता कमजोर नहीं होगी। हम इस योजना के अनुरूप काम जारी रखेंगे जिससे घाटे में एक-चौथाई की कटौती हुई है।
विज्ञापन


कैसा होगा असर
बीबीसी के राजनीतिक संपादक निक रॉबिंसन का कहना है कि बजट में उधारी की तादाद बढ़ने पर हालात और भी खराब होंगे, लेकिन ज्यादातर लोगों को क्रेडिट रेटिंग के बजाय ईंधन, खाने-पीने की वस्तुएं और अन्य सामानों की ऊंची कीमतों और ब्याज दर में इजाफे से फर्क पड़ेगा। मूडी का कहना है कि ब्रिटिश सरकार के बॉन्ड की साख उच्चतम स्तर पर रहने लायक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूडी ने अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा है कि ब्रिटेन में इस वक्त सुस्त आर्थिक विकास की जो रफ्तार दिख रही है वह इस दशक के अंतिम पांच वर्षों में भी बरकरार रहेगी और ऐसे में खर्च में कटौती से जुड़े उपाय को जारी रखना अहम होगा। इसके मुताबिक 2016 से पहले ब्रिटेन के भारी कर्ज में किसी भी तरह के बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है।

ब्रिटेन को रेटिंग एजेंसियों मूडी और एसऐंडपी से 1978 से ही टॉप एएए क्रेडिट रेटिंग मिली हुई है। विपक्षी की तरफ से वित्तीय मामलों के प्रभारी बॉल्स ने कहा कि मूडी द्वारा रेटिंग घटाने का यह फैसला प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के लिए अपमानजनक है जो यह कहते रहे हैं कि एएए रेटिंग उनकी आर्थिक और राजनीतिक साख की संकेतक है।

क्या है वजह
credit ratingमूडी ने कहा कि ब्रिटेन सरकार की बॉन्ड रेटिंग को कम कर एए1 करने की वजह यह है कि संरचनात्मक आर्थिक मजबूती के बावजूद वैश्विक अर्थव्यवस्था में दिख रही मंदी की वजह से ब्रिटेन की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार अगले कुछ सालों तक मंद रहेगी।

हालांकि इसका कहना है कि ब्रिटेन के लिए इस एजेंसी का दृष्टिकोण ‘स्थिर’ है और हाल-फिलहाल में रेटिंग में कमी की कोई संभावना नहीं है। साथ ही इसका कहना है कि ब्रिटेन की साख ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।

बीबीसी संवाददाता जॉन्टी ब्लूम का कहना है कि वित्त मंत्री ने जब से यह पद संभाला है तब से उन्होंने आर्थिक सफलता के मानदंड को दर्शाने वाली ब्रिटेन की टॉप रेटिंग को कायम रखा है और मूडी का यह कदम उनके लिए एक झटके की तरह होगा।


इससे ऑस्बर्न पर दोतरफा दबाव बढ़ेगा जिनमें कुछ ऐसे लोग हैं जो यह चाहते हैं कि वह करों में इजाफा करें और खर्च में कटौती करें। वहीं कुछ लोग चाहते हैं कि अगले महीने पेश होने बजट में वह नीतियों में बदलाव कर वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा खर्च करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed