फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   UK: 40 Tory MPs now ready to sign letter of no confidence in Theresa May

मुश्किल में ब्रिटिश पीएम, अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में 40 सांसद

Mon, 13 Nov 2017 03:04 AM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Mon, 13 Nov 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
UK: 40 Tory MPs now ready to sign letter of no confidence in Theresa May
 ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे

ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे के खिलाफ उनकी ही पार्टी के 40 सांसद अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस तरह से संसदीय चुनाव के बाद से ही पार्टी पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही मे के सामने एक बार फिर से मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं। दरअसल इन सांसदों ने मे के नेतृत्व पर सवालिया निशान लगाते हुए प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने पर सहमति जताई है।

विज्ञापन



एक रिपोर्ट के अनुसार यदि आठ और कंजर्वेटिव सांसद इस अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए सहमत हो जाते हैं तो पार्टी में नेतृत्व संकट उत्पन्न हो सकता है। दरअसल पार्टी में ऐसे किसी नेतृत्व बदलाव के लिए कम से कम 48 सांसदों की सहमति चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो मे को अपना पद छोड़ना पड़ जाएगा। ब्रिटेन में 8 जून को हुए संसदीय चुनाव के बाद से ही मे पार्टी पर अपना नियंत्रण बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- पीएम थेरेसा मे ने कहा- 29 मार्च 2019 को EU से बाहर होगा ब्रिटेन

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रिमंडल में जारी है इस्तीफों का दौर

UK: 40 Tory MPs now ready to sign letter of no confidence in Theresa May
Theresa May
 इस चुनाव में मे को उम्मीद थी कि उनकी पार्टी को बहुमत प्राप्त होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने की प्रक्रिया (ब्रेक्जिट) को लेकर मे की सरकार के भीतर काफी मतभेद हैं। इसके अलावा सरकार में कई मंत्रियों के ऊपर लगे आरोपों से भी उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है जिसके कारण ब्रिटेन में राजनीतिक अस्थिरता जैसा माहौल उत्पन्न हो गया है।

पढ़ें- ब्रिटिश मंत्री प्रीति पटेल ने इसराइल में गुप्त बैठकों पर मांगी माफी

मंत्रिमंडल में जारी है इस्तीफों का दौर :
टेरीजा मे के मंत्रिमंडल में लगातार इस्तीफों से भी उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठने लगने हैं। दरअसल इसी हफ्ते भारतीय मूल की सांसद प्रीति पटेल को इस्राइली अधिकारियों के साथ अनाधिकारिक तौर पर कई बार मुलाकात के कारण अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

वहीं उनसे पहले रक्षा सचिव माइकल फैलॉन को यौन दुर्व्यवहार के कारण इस्तीफा देना पड़ गया था। जबकि उनके दो अन्य वरिष्ठ मंत्रियों से भी लगातार इस्तीफे की मांग की जा रही है। इनमें विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन और राज्य के प्रथम सचिव डेमियन ग्रीन का नाम है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed