फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   two mps have be closed in library at midnight

आधी रात को लाइब्रेरी में बंद हो गए दो सांसद

Wed, 20 Mar 2013 08:30 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 20 Mar 2013 08:30 PM IST
विज्ञापन
two mps have be closed in library at midnight

ये मामला भारत के सांसदों का नहीं है। दरअसल ब्रिटेन के निचले सदन के दो सदस्य हाउस ऑफ कॉमन्स की लाइब्रेरी में बीते बुधवार को देर तक काम कर रहे थे और बाहर से गलतफहमी में बंद कर दिए गए।

विज्ञापन


कंज़र्वेटिव पार्टी की सांसद थेरेस कॉफे और लिबरल डेमोक्रेट पार्टी के सदस्य टेसा मुंट संसद में अनजाने में फंसे रह गए और अधिकारियों ने लाइब्रेरी का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
विज्ञापन


काम में मशगूल सांसदों को दरवाजा बंद किए जाने की खबर तक न हुई। अपनी तकलीफ बयान करने के लिए थेरेस कॉफे ने ट्विटर पर इसकी खबर दी।

उन्होंने लिखा,“टेसा मुंट और मैं काम के दौरान हाउस ऑफ कॉमन्स की लाइब्रेरी में फंसे रह गए हैं। हम अभी तक दरवाजा खुलने का इंतजार कर रहे हैं।”

उनके एक फॉलोअर ने इस पर जवाब दिया कि दो सांसदों को मुक्त कराया जाए।

आखिरकार खुला दरवाजा
तकरीबन 20 मिनट बाद या शायद आधी रात के करीब इन दोनो सांसदों को वहां से निकाला गया। हालांकि उन्होंने मदद के लिए चार बार फोन भी किया।

मदद के इंतजार के दौरान थेरेस कॉफे ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स से बातचीत भी कर रही थीं। एक फॉलोअर ने जब उनसे किसी कार्यक्रम में शरीक होने की अपील की तो उनका जवाब था, “कोशिश करूंगी।”
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीसी के एक कार्यक्रम में जब उनसे इस बाबत पूछा गया कि वे इतनी देर क्यों काम करती हैं तो उन्होंने कहा, “हमें ढेर सारा काम पूरा करना है। हमारे ऊपर कई जिम्मेदारियां हैं। हाउस ऑफ कॉमन्स की लाइब्रेरी काम करने के लिहाज से अच्छी जगह है।”

थेरेस कॉफे ने कहा, “पौने आठ बजे बहस खत्म हो गई और मैं लाइब्रेरी की तरफ चल पड़ी। पौने 12 बजे मुझे लगा कि अब घर जाने का वक्त आ गया है पर ऐसा हो न सका।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed