फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Turkey's interior minister says Istanbul bombings kill 29 and wound 166

तुर्की: इस्तांबुल में दो बड़े धमाके, 29 की मौत, 160 से ज्यादा घायल

Sun, 11 Dec 2016 11:42 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sun, 11 Dec 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
Turkey's interior minister says Istanbul bombings kill 29 and wound 166
- फोटो : reuters
तुर्की के इस्तांबुल शहर में हुए दो बड़े बम धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। मरने वालों में अधिकतर पुलिस अधिकारी हैं। रिपोर्टों के मुताबिक 160 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


पहला धमाका एक फुटबॉल स्टेडियम के बाहर खड़ी एक पुलिस बस को निशाना बनाकर किया गया। यह धमाका तुर्की की दो मशहूर फुटबॉल टीमों के बीच हुए मैच के एक घंटे बाद हुआ।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद ही नजदीक के एक पार्क में एक आत्मघाती बम हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। दूसरे धमाके के बाद गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। तुर्की के गृह मंत्री ने बताया कि इन धमाकों के सिलसिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

Turkey's interior minister says Istanbul bombings kill 29 and wound 166
इस्तांबुल में मौजूद बीबीसी संवाददाता का कहना है कि इन हमलों के लिए कुर्दिश अलगाववादियों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। 16 महीने पहले खत्म हुए संघर्ष विराम के बाद से ही कुर्दिश अलगाववादी सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं।

हालांकि अब तक हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन तुर्की में इससे पहले सुरक्षा बलों पर हुए हमलों के लिए ज्यादातर कुर्द चरमपंथियों या इस्लामिक स्टेट को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है।

घटनास्थल पर एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों को दौड़ते हुए देखा गया है। टीवी फुटेज में ये भी दिखाया गया है कि स्टेडियम के बाहर लपटें उठ रही हैं। तुर्की में बड़े शहरों पर चरमपंथी हमलों की घटनाएं हाल के महीनों में बढ़ी हैं जिनमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस्तांबुल में आखिरी बड़ा हमला जून में एयरपोर्ट पर हुआ था जिसके लिए इस्लामिक स्टेट गुट को जिम्मेदार ठहराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed