{"_id":"578c10784f1c1b9032c4bc54","slug":"transgender-kids-call-g-in-uk","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन ने ट्रांसजेंडर बच्चों को दिया नया नाम, ‘जी’ कहकर पुकारा जाएगा ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन ने ट्रांसजेंडर बच्चों को दिया नया नाम, ‘जी’ कहकर पुकारा जाएगा
एजेंसी/ लंदन
Updated Mon, 18 Jul 2016 04:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के बोर्डिंग स्कूलों में ट्रांसजेंडर छात्रों को ‘जी’ कहकर पुकारा जाएगा। यह उसी तरह होगा, जिस तरह लड़की के लिए ‘शी’ (वह) और लड़के के लिए ‘ही’(वह) का इस्तेमाल किया जाता है। यहां के बोर्डिंग स्कूल के सभी शिक्षकों को यह निर्देश इसलिए दिया गया है कि ताकि ट्रांसजेंडर बच्चों को बुरा न लगे।
विज्ञापन
द संडे टेलीग्राफ के मुताबिक ब्रिटेन बोर्डिंग स्कूल्स एसोसिएशन के तरफ से जारी आधिकारिक दिशानिर्देश में ट्रांसजेंडर बच्चों को ‘जी’ कहकर पुकारने का निर्देश दिया गया है, ताकि उन्हें बुरा न लगे।
विज्ञापन
बोर्डिंग स्टाफ को साफ कर दिया गया है कि उन्हें उन ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए नई भाषा सीखनी होगी, जिन्हें खुद को लड़का अथवा लड़की कहलाना अच्छा नहीं लगता। ‘जी’ को दोनों लिंगों के लिए न्यूट्रल सर्वनाम के तौर पर उपयोग किया जाता है। यूरोपीय व अन्य पश्चिमी देशों में ट्रांसजेंडर बच्चे अब खुद को जी अथवा वे (दे) कहलाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन