{"_id":"298c39c48dd9e11a72f15545b992073b","slug":"train-accident-in-germany-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी में दो ट्रेनों की जबरदस्त टक्कर, सैकड़ो घायल","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
जर्मनी में दो ट्रेनों की जबरदस्त टक्कर, सैकड़ो घायल
Updated Tue, 09 Feb 2016 02:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी की पुलिस का कहना है कि बवारिया प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर में कई लोगों की मौत हो गई और सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
यह दुर्घटना म्यूनिख़ से 60 किमी दूरी पर बसे दक्षिण-पूर्वी शहर एबलिंग में हुई। यह शहर पर्यटकों में काफ़ी लोकप्रिय है। जर्मन मीडिया के मुताबिक़ दुर्घटना के बाद एक ट्रेन पटरी से उतर गई और उसके कई डिब्बे पलट गए।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि दोनों रेलगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हुई। राहत और बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस के प्रवक्ता स्टीफ़न सॉनटैग ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया, ''इस इलाक़े में हाल के सालों में हुआ यह सबसे बड़ा हादसा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर इमर्जेंसी डॉक्टर, एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर पहुँच गए हैं।'' उन्होंने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे से पहले रोज़ेनहाएम और होल्ज़सेन के बीच हुआ।