फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   traffic jam not waste time do something

जाम में समय बर्बाद न करें, कुछ ऐसा करें

Mon, 04 Feb 2013 09:09 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Mon, 04 Feb 2013 09:09 PM IST
विज्ञापन
traffic jam not waste time do something

ट्रैफिक जाम भारत में ही बड़ी समस्या नहीं है, बल्कि दुनिया के कई और भी बड़े शहरों में लोगों को रोज इससे जूझना पड़ता है। लेकिन जाम में बर्बाद होने वाले समय का कुछ लोग बहुत ही रचनात्मक इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन


खास कर रूस की राजधानी मॉस्को में कई लोग अच्छी तरह जानते हैं कि ऐसे में उन्हें क्या करना है। एलेना पिस्कुनोवा अपना फिटनेस ट्रेनिंग सेंटर चलाती हैं और जब ट्रैफिक जाम में फंसती है तो अपनी कार में कसरत करने का मौका नहीं गंवाती हैं।
विज्ञापन


वो कहती हैं कि रूसी लोक गीत गाते हुए अपनी मांसपेशियों को आराम देने और तनाव दूर करने का ये अच्छा तरीका है। वो कहती हैं, “मुझे कार में कसरत करना अच्छा लगता है।” उन्होंने कुछ ऐसी कसरत विकसित की हैं जो आसानी से कार में की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनूठी प्रेम कहानी
एक टेनिस क्लब के मालिक एलेक्जेंडर एरोखिनी को इसी ट्रैफिक जाम ने उनकी माशूका से मिलाया जो बाद में उनकी बीवी भी बनीं।

इस अनूठी प्रेमकथा को एलेक्जेंडर इस तरह बयान करते हैं, “मैं जाम में फंसा था तो मेरी नजर पास वाली कार पर पड़ी। उसमें एक सुंदर महिला बैठी थी। मैंने सोचा उससे दोस्ती की जाए। मैंने शीशा नीचे किया और उसका नंबर मांगा।”

वो आगे बताते हैं, “उसने चीख कर अपना नंबर बताया और मैंने तभी उसे फोन लगाया। मैंने उसी शाम एक कैफे में उसे बुलाया। इसके दो साल बाद मैंने और मरीना ने शादी कर ली।”

क्या ये पहली नजर का प्यार था, एलेक्जेंडर कहते हैं, “उसकी तरफ से हां। मेरी बात की जाए तो उससे पहले भी कई लड़कियों से मेरा रिलेशन रह चुका था और उस दौरान मैं अच्छी सी लड़की देख कर अपनी गृहस्थी शुरू करना चाहता था।”

जाम में कंसर्ट
पेशे से साउंड इंजीनियर वैसिली फिलातोव को ट्रैफिक जाम में नई नई ध्वनियां मिलती हैं। जब भी वो जाम में फंसते हैं तो अपने लैपटॉप को चालू कर देते हैं और कारों की ध्वनियां को सहेज लेते हैं जिनका इस्तेमाल वो बाद में अपने काम में करते हैं।

वहीं माउथ ऑर्गन बजाने वाले साशा सोलोव्यू का कहना है कि जाम के दौरान वो रिहर्सल करते हैं। वो कहते हैं कि इस तरह वो अपने आसपास मौजूद दूसरे लोगों तक अपना संगीत पहुंचा सकते हैं।

वो बताते हैं, “जब मैं जाम में फंसता हूं तो आसपास के लोगों से कहता है कि वो अपने खिड़कियों के शीशे नीचे करें और मेरे कंसर्ट में शामिल हों और मेरा संगीत सुनें।”

कई बार तो ऐसा भी हुआ जब उसी जाम में साशा के बैंड के दूसरे सदस्य भी फंस गए और उन्होंने मिल कर वहीं लोगों का मनोरंजन किया।

समय का सदुपयोग
ओल्गा श्कुता की कार जब जाम में फंस जाती है तो वो बिल्कुल भी समय बर्बाद नहीं करती हैं और अपनी सलाइयां निकाल कर बुनाई शुरू कर देती हैं। जाम के दौरान उनके मौजे की बुनाई तो अच्छी तर हो जाती है लेकिन वो जाम को पसंद कतई नहीं करती हैं।


जब इसकी वजह पूछी गई तो वो कहती हैं, “क्योंकि इस शहर में बहुत सारे लोग रहते हैं और हर कोई अपनी कार से चलना चाहता है। और जाम में फंसते हैं। शायद इसीलिए जाम में फंसते हैं कि कुछ समय अपने लिए पा सकें।”

कुल मिला कर जाम में फंसने पर ट्रैफिक और शहर की व्यवस्था को कोसने से अच्छा है कि उस समय का कुछ इस तरह अच्छा इस्तेमाल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed