फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   three cities of Italy planning to charge entry tax from tourists tourism in italy

इटली के इन 3 शहरों में घूमने के लिए देना होगा 'लगान'

Fri, 11 Jan 2019 03:27 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 11 Jan 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
three cities of Italy planning to charge entry tax from tourists tourism in italy
इटली का फ्लोरेंस शहर
पर्यटन एक बहुत उद्योग है। अमूमन दुनिया के हर देश अपने यहां पर्यटन को बढ़ावा देने की नीति बनाते हैं। लेकिन शायद इटली ऐसा पहला देश होगा जहां बढ़ते पर्यटकों की संख्या को कम करने की नीति बनाई जा रही है। 
विज्ञापन


पर्यटकों के मामले में इटली दुनिया में पांचवें पायदान पर है। यहां हर साल पांच करोड़ 24 लाख लोग घूमने जाते हैं। लेकिन इटली के तीन शहर पर्यटक कम करने की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वेनिस और फ्लोरेंस समेत तीन शहरों में जाने वाले पर्यटकों को 10 यूरो (करीब 800 रुपए) एंट्री टैक्स देना होगा। इसके लिए इन शहरों के मेयर ने सरकार को प्रस्ताव भी दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पर्यटकों को रोकने की सबसे बड़ी वजह बढ़ती गंदगी है। एयर ट्रैफिक और क्रूज जहाजों की बढ़ती आवाजाही से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। साथ ही शहरों में कचरा, मिट्टी का कटाव, अपराध और प्रदूषण में भी इजाफा हो रहा है। 


लोगों का कहना है कि एंट्री टैक्स लिए जाने से समस्या खत्म नहीं होगी, बल्कि पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है। कई इतालवी लोगों का मानना है कि पर्यटकों पर एंट्रेंस टैक्स लगाकर सरकार पैसे कमाना चाहती है। 

दो साल पहले लिंगुरिया क्षेत्र में आने वाले छोटे शहर सिनेक तेर ने भी टिकटिंग सिस्टम शुरू किया था। यहां सालाना करीब 15 लाख लोग आते हैं। 

ग्लोबल जीडीपी में इटली का हिस्सा 10 फीसदी है। सस्ते यात्रा टिकटों के चलते विकासशील देशों के लोग भी यहां बड़ी तादाद में पहुंचने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed