{"_id":"586040124f1c1b8940eeb7ad","slug":"thousands-of-people-were-evacuated-to-deactivate-world-war-ii-s-bombs","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी में मिला द्वितीय विश्वयुद्ध का बम, निष्क्रिय करने के लिए हजारों को हटाया गया","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
जर्मनी में मिला द्वितीय विश्वयुद्ध का बम, निष्क्रिय करने के लिए हजारों को हटाया गया
एजेंसी/ फ्रैंकफर्ट
Updated Mon, 26 Dec 2016 08:47 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जर्मनी के अगसबर्ग शहर में विस्फोटक विशेषज्ञों ने राइन नदी से बरामद द्वितीय विश्वयुद्ध के 1.8 टन के बम को रविवार को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। इसके लिए अधिकारियों ने क्रिसमस की सुबह 54000 से ज्यादा लोगों को उनके घरों से हटा लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शहर के मध्ययुगीन कैथेड्रल और सिटी हॉल के एरिया को सील कर दिया था और रविवार सुबह 8 बजे से इस एरिया के सड़कों पर किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं थी। बम के स्थान के दो किलोमीटर के दायरे से सभी लोगों को हटाने का आदेश दे दिया गया था। इस आदेश के साथ ही 54000 से ज्यादा लोगों ने इस स्थान को खाली कर दिया।
विज्ञापन
सनद रहे कि 25-26 फरवरी 1944 को ब्रिटिश और अमेरिका के सैकड़ों हमलों में अगसबर्ग का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था। इससे पहले 2011 में कोबलेंज में एक और बड़े बम को निष्क्रिय किया गया था तब शहर के 45000 बाशिंदों को हटा दिया गया था।
विज्ञापन