{"_id":"598db3454f1c1b2d778b47ca","slug":"this-toy-is-dangerous-for-child-does-not-fit-on-safety-standards","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके बच्चों के लिए खतरनाक है ये खिलौना, सुरक्षा मानकों पर नहीं उतरता खरा","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
आपके बच्चों के लिए खतरनाक है ये खिलौना, सुरक्षा मानकों पर नहीं उतरता खरा
बीबीसी, हिन्दी
Updated Fri, 11 Aug 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
फिजेट स्पिनर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाल को नुकसान पहुंचाने में सक्षम फिजेट स्पिनर की बिक्री पूरी दुनिया में बढ़ती जा रही है। ब्रिटेन में भी इसकी खरीद बढ़ती जा रही है। बीबीसी की एक टीम के मुताबिक सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले इस खिलौने को ऑनलाइन बाजार में बेचा जा रहा है।
इसे ऑनलाइन कंपनी ईबे बेच रही है
बच्चों के बीच भारी लोकप्रिय इस खिलौने ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। सुरक्षा जांच में पाया गया है कि यह खिलौना आंख और खाल को नुकसान पहुंचा सकता है। ऑनलाइन कंपनी ईबे का कहना है कि वे इसे वेबसाइट से हटा देंगे। इस स्पिनर को ऑटिजम जैसे रोगों से लड़ रहे बच्चों की मदद के लिए बनाया गया था, ताकि उनका तनाव कम किया जा सके। लेकिन अब यह आम बच्चों के बीच सनक का कारण बन चुका है। बीबीसी वॉचडॉग की टीम ने ईबे की वेबसाइट से ऐसे तीन स्पिनर की खरीदारी की है।
इन स्पिनर को ब्रिटेन में नुकसान पहुंचाने वाले हथियार 'शुरिकेन' और 'डेथ स्टार' की तरह डिजायन किया गया है। इन तीनों स्पिनर को ब्लेड के विशेषज्ञ प्रो. सरह हेंसवर्थ के परीक्षण से गुजारा गया, जिसमें इसे खतरनाक पाया गया। परीक्षण के दौरान उन्होंने आंख की जगह टमाटर और त्वचा की जगह पोर्क स्किन पर इसका इस्तेमाल किया। तीनों को हानि पहुंचाने में इसे सक्षम पाया गया।
विज्ञापन
ईबे के प्रवक्ता ने कहा, "इस खिलौने पर प्रतिबंध है और इसे जल्द ही वेबसाइट से हटा लिया जाएगा। इसकी बिक्री पर ध्यान दिलाने के लिए बीबीसी को धन्यवाद देना चाहता हूं।"
खिलौना सुरक्षा विशेषज्ञ ने बताया कि बिना सुरक्षा परीक्षण के कोई भी खिलौना बाजार में बेचा नहीं जा सकता है।
अभिभावकों के लिए जरूरी बात
खिलौने के पैक पर सीई मार्क जरूर देखें। इसका मतलब यह है कि सीई मार्क वाले खिलौने यूरोपियन स्टैंडर्ड के होते हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से उत्तम होते हैं।
अगर सीई मार्क नहीं मिले तो उसे न खरीदें।
इस तरह के खिलौने हमेशा अच्छे दुकानों से खरीदें।
तीन साल से कम के बच्चों को इस तरह के खिलौने न दें।