{"_id":"14a19dfc8326c55497496a07a4ce0712","slug":"the-world-s-largest-ship-takes-in-the-sea-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समंदर में उतरा दुनिया का सबसे बड़ा जहाज, 9500 लोग एक साथ कर सकते हैं यात्रा","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
समंदर में उतरा दुनिया का सबसे बड़ा जहाज, 9500 लोग एक साथ कर सकते हैं यात्रा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 20 Jun 2015 09:45 AM IST
विज्ञापन
शक्रवार को दुनिया के सबसे बड़े क्रूस शिप माने जा रहे जहाज को समंदर में उतारा गया। पश्चिमी फ्रांस में इस शिप को समंदर में उतार कर उद्घाटन किया गया। हरमनी ऑफ द सी नाम के इस जहाज को फ्रांस के शिपयार्ड में वर्ष 2013 सितंबर से तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन
करीब दो साल से अधिक समय में तैयार हुए इस क्रू शिप का वजन 227,000 टन है। इसकी लंबाई 362 मीटर तो 50 मीटर ऊंचा है।
हरमनी जहाज को कुल 2,500 लोगों की मदद से तैयार किया गया। इसमें 90,000 स्वायर मीटर कारपेट और 500,000 लीटर पेंट का इस्तेमाल हुआ है। इस शिप में 6,360 लोग और 2,100 क्रू मेंबर यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन