फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   the order of British court will not have any effect on him said Vijay Mallya

वोटों की खातिर मुझे बलि का बकरा बनाना चाहती है सरकार: विजय माल्या

Mon, 09 Jul 2018 04:58 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Updated Mon, 09 Jul 2018 04:58 AM IST
विज्ञापन
 the order of British court will not have any effect on him said Vijay Mallya

ब्रिटेन के हाईकोर्ट के संपत्ति की तलाशी और जब्ती की अनुमति के आदेश पर तंज कसते हुए भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने रविवार कहा कि इस आदेश का शायद ही उस पर कोई असर होगा। वह कोर्ट आदेश का पालन करेगा लेकिन जांच अधिकारियों के पास करने के लिए कुछ नहीं होगा क्योंकि यहां स्थित आलीशान घर उसके नाम पर नहीं है। 

विज्ञापन


बैंकों का 9000 करोड़ रुपये का लोन नहीं चुकाने वाले 62 वर्षीय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए भारत ने ब्रिटिश कोर्ट से अपील की है। इस मामले में सितंबर की शुरुआत तक कोई फैसला आ सकता है। ब्रिटिश फॉर्म्यूला वन ग्रैंड प्रिक्स के दौरान माल्या ने कहा कि मेरे नाम पर जो संपत्ति है, वह सौंप दूंगा लेकिन आलीशान घर बच्चों के नाम है और लंदन स्थित घर उसकी मां का है।
विज्ञापन


ऐसे में सरकार इसे छू भी नहीं सकती है। उसने बताया कि ब्रिटिश कोर्ट को ब्रिटेन स्थित अपनी संपत्तियों के बारे में हलफनामा दे दिया है। इन्हें फ्रीजिंग आदेश के तहत जब्त किया जा सकता है। उसके पास कुछ कारें और ज्वेलरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्हें घर आने की आवश्यकता नहीं है, इन्हें मैं खुद दे दूंगा। बस अधिकारी वक्त, तिथि और जगह बता दें। बृहस्पतिवार को ब्रिटिश हाईकोर्ट ने माल्या को झटका देते हुए प्रवर्तन अधिकारियों को उसकी संपत्तियों की तलाशी और जब्ती की अनुमति दी थी।


वोटों की खातिर मुझे बलि का बकरा बनाना चाहती है सरकार

माल्या ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भारत में यह चुनावी साल है। सरकार एजेंसियों की मदद से मुझे भारत ले जाकर बलि का बकरा बनाना चाहती है ताकि उसे कुछ और वोट मिल सकें। खुद को भगोड़ा बताए जाने पर शराब कारोबारी ने कहा, मैं हमेशा से ब्रिटेन का निवासी रहा और भारत का अनिवासी। ऐसे में मैं कहां जाऊंगा। यह राजनीतिक मुद्दा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed