फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   The 2015 Prize in Economic Sciences is awarded to Angus Deaton

स्कॉटलैंड के एंगस को मिला इकोनॉमिक्स का नोबेल

Mon, 12 Oct 2015 07:12 PM IST
Updated Mon, 12 Oct 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
The 2015 Prize in Economic Sciences is awarded to Angus Deaton
स्कॉटलैंड के एंगस डीटों ने इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीत लिया है। पुरस्कार की घोषणा स्टॉकहोम के रॉयल स्वीडिश एकाडेमी ऑफ साइंसेस में सोमवार
विज्ञापन
को हुई जिसमें माइक्रो इकोनॉमिस्ट एंगस को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए लिए चुना गया।

एंगस को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उपभोग, गरीबी और कल्याण के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य के लिए दिया गया। एंगस पहली बार अपनी उपभोक्ता मांग पर बनाए गए मॉडल 'आलमोस्ट आइडियल डिमांड सिस्टम' से चर्चा में आए थे। यह मॉडल उन्होंने जॉन मुलर के साथ मिलकर बनाया था।
विज्ञापन


एंगस ब्रिटिश एकाडेमी और अमेरिकन एकाडेमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से भी जुड़े हुए हैं। अपने सराहनीय काम के लिए उन्होंने कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

कौन हैं डीटों

The 2015 Prize in Economic Sciences is awarded to Angus Deaton

डीटों का जन्म स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में हुआ था और इनकी शुरुआती शिक्षा फेटिस कॉलेज से हुई। आगे की पढ़ाई के लिए कैंब्रिज यूनिवर्सिटी गए जहां उन्होंने जहां से उन्होंने बीए, एमए और पीएचडी की उपाधि ली।

प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी में आने से पहले वह यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टन में इकोनोमेट्रिक्स के प्रोफेसर थे। इसके बाद वह 1983 में प्रिंस्टन चले आए। डीटों को इकोनॉमिक साइंस के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई मॉडलों का प्रतिपादन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed