फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   terrorist attack threat in belgium

ब्रसेल्स में भी हो सकता है पेरिस जैसा आतंकी हमला

Sun, 22 Nov 2015 05:38 AM IST
Updated Sun, 22 Nov 2015 05:38 AM IST
विज्ञापन
terrorist attack threat in belgium

बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने कहा है कि राजधानी ब्रसेल्स में पिछले हफ्ते पेरिस में हुए चरमपंथी हमलों जैसे हमले की चेतावनी मिली है जिसके चलते ब्रसेल्स को 'हाई अलर्ट' पर रखा गया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मिशेल के मुताबिक इस बात का डर है कि हथियार और विस्फोटकों से लैस कई लोग हमला कर सकते हैं, यहां तक कई जगहों पर हमला कर सकते हैं।

पिछले हफ्ते पेरिस में हुए हमलों में 130 लोग मारे गए थे और बताया जा कहा है कि हमलावरों में से कुछ ब्रसेल्स में ही रहते थे। यहां तक प्रमुख संदिग्ध सलाह अब्देस्लाम के बारे में कहा जा रहा है कि वो भी बेल्जियम ही लौटकर गया है। अब्देसलाम की जोर शोर से तलाश चल रही है।
विज्ञापन

रविवार तक मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी

terrorist attack threat in belgium

ब्रसेल्स में हमलों की 'गंभीर चेतावनी' के बाद बेहद सतर्कता बरती जा रही है। इस चेतावनी के चलते रविवार तक मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी। लोगों को हिदायत दी गई है कि वे शॉपिंग सेंटर या संगीत समारोहों में जाने से बचें और भीड़ वाले इलाकों में भी न जाएं।

बेल्जियम के अन्य इलाकों में भी सतर्कता बरती जा रही है लेकिन उनती नहीं, जितनी ब्रसेल्स। फिर भी स्थिति को गंभीर माना जा रहा है। अधिकारियों ने इस बात की भी सिफारिश की है कि देश में फुटबॉल मैच जैसे बड़े आयोजनों को रद्द कर दिया जाए।

बेल्जियम के अधिकारियों ने अब तक तीन लोगों पर इस हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है। चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की ज‌िम्मेदारी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed