फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   terrorism is not over in mali says french president

'माली में आतंकवाद खत्म नहीं हुआ'

Sun, 03 Feb 2013 12:41 PM IST
Updated Sun, 03 Feb 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
terrorism is not over in mali says french president

इस्लामी विद्रोहियों के खिलाफ़ माली में अभियान के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा है कि ये मान लेना गलत होगा कि माली में आंतकवाद खत्म हो गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने ये बयान टिंबकटू पहुंचकर दिया है। हाल ही में फ्रांसीसी सेनाओं ने टिंबकटू पर फिर कब्ज़ा किया है। टिंबकटू पहुंचे ओलांद का हज़ारों लोगों ने नारे लगाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फ्रांस माली में पुनर्निमाण में मदद केरगा।
विज्ञापन



फ्रांस्वा ओलांद शनिवार को अपने रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री के साथ माली पहुँचे थे जहां माली के अंतरिम राष्ट्रपति डियोगकूंडा ट्राआव्रे ने हवाईअड्डे पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों नेता हवाईजहाज़ से टिंबकटू पहुंचे और 700 साल पुरानी मिट्टी से बनी मस्जिद और अहमद बाबा संस्थान भी गए। चरमपंथियो ने इस संस्थान में रखी अमूल्य 2000 पांडुलिपियों में आग लगा दी थी।

ओलांद ने कहा कि फ्रांसीसी सैनिक तब तक माली में रहेंगे जब तक उनकी यहां ज़रुरत हैं।

इस बीच नरसंहार रोकने के मामलों से जुड़े संयुक्त राष्ट्र सलाहकार अदामा जंग ने कहा है कि माली की सेना पर मानवाधिकार उल्लंघन करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इसमें सामूहिक हत्या से लेकर लोगों को गायब करने तक के आरोप शामिल हैं

फ्रांसीसी राष्ट्रपति का कहना था कि आतंकवादियों समेत सभी के मानवाधिकारों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व की नज़र माली पर है और सामूहिक न्याय को नकारा नहीं जा सकता।

जवाबी हमलों की आशंका
वहीं संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि उत्तर के तवारैग और अरब्स समुदायों पर जवाबी हमले हो सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र अधिकारी ने कहा कि इस तरह की खबरें भी आई है कि तवारैग और अरब समुदाय के लोगों को सरेआम मारा गया है और उनके परिसरों को लूटा गया है।


तवारैग और अरब समुदाय के लोगों पर आरोप लगते रहे हैं कि उन्होने हथियारबंद इस्लामी संगठनों का सहयोग किया था।

मानवाधिकार उल्लंघन के ये आरोप ऐसे समय में लग रहे हैं जब फ्रांसीसी और माली सेना उत्तरी माली में आगे बढ़ रही है।

उत्तर-पश्चिमी शहर किदाल के हवाई अड्डे पर कब्ज़ा किए जाने के बाद अब सेनाओं की कोशिश है कि शहर पर कब्ज़ा किया जाए। ये शहर चरमपंथी विद्रोहियों का आखिरी गढ़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed