{"_id":"819e28612c414585a06b72cf9b272051","slug":"teenager-punches-spanish-prime-minister-in-face-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्पेन के पीएम को युवक ने मारा घूंसा, टूट गया चश्मा","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
स्पेन के पीएम को युवक ने मारा घूंसा, टूट गया चश्मा
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन के शहर पोंटेवेड्रा में एक युवक ने प्रधानमंत्री मारियानो राजोए के चेहरे पर जोरदार घूंसा मार दिया। घूंसा इतना जोरदार था कि मारियानो के चश्मे का शीशा तक टूट गया और उन्हें गंभीर चोटें भी आई।
विज्ञापन
यह घटना बुधवार को उस वक्त हुई जब मारियानो एक प्रचार अभियान के दौरान कुछ लोगों से मिल रहे थे। प्रधानमंत्री एक व्यक्ति के साथ बातें कर रहे थे कि इस दौरान उनके ठीक बगल में खड़े एक युवक ने उन्हें एक जोरदार घूंसा मार दिया। घटना के बाद युवक ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
स्पेन की मीडिया के अनुसार मारियानो स्पेन के पोंटेवेड्रा शहर में प्रचार अभियान के दौरान कुछ लोगों से मिल रहे थे इसी दौरान एक 17 वर्षीय युवक ने उनके बाएं गाल पर जोरदार घूंसा मार दिया। इस घूंसे से उनके चश्मे का शीशा टूट गया और उन्हें गंभीर चोटें भी लगी। घटना के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के दौरान हुआ हमला
मारियानों ने घटना के बाद ट्वीट कर बताया की वह बिल्कुल ठीक हैं लेकिन चोट के निशान उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहे थे। उनका बायां गाल पूरी तरह से लाल हो गया था।
आगामी रविवार को स्पेन में चुनाव होने वाले हैं और इसी के मद्देनजर मारियानो चुनाव प्रचार कर रहे थे। एक अन्य समाचार पत्र के मुताबिक घूंसा मारने वाला युवक उनके बगल में सेल्फी लेने के लिए खड़ा था।
देखें वीडियो
आगामी रविवार को स्पेन में चुनाव होने वाले हैं और इसी के मद्देनजर मारियानो चुनाव प्रचार कर रहे थे। एक अन्य समाचार पत्र के मुताबिक घूंसा मारने वाला युवक उनके बगल में सेल्फी लेने के लिए खड़ा था।
देखें वीडियो