{"_id":"56fb9e504f1c1b054df00b12","slug":"tata-steel-plans-to-sell-uk-plants","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में स्टील कारोबार को टाटा करेगा 'बाय-बाय'","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन में स्टील कारोबार को टाटा करेगा 'बाय-बाय'
बीबीसी/ब्रिटेन
Updated Wed, 30 Mar 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन में स्टील कारोबार को टाटा करेगा
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कंपनी टाटा स्टील ब्रिटेन के अपने घाटे के कारोबार को बेचने की योजना बना रही है जिससे हज़ारों कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं। कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि वह ब्रिटेन के स्टील कारोबार की आंशिक या पूर्ण बिक्री कर सकती है।
विज्ञापन
मंगलवार को मुंबई में एक बोर्ड बैठक के बाद टाटा ने पुनर्संरचना के फैसले की घोषणा की जिससे ब्रिटेन के संयंत्रों के कर्मचारी भी प्रभावित होंगे जिसमें रॉदरहेम, कॉर्बी और शॉटॉन के संयंत्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर स्टील की ज़्यादा आपूर्ति, मैन्यूफैक्चरिंग की बढ़ी हुई लागत और मुद्रा में अस्थिरता की वजह से ब्रिटेन और यूरोप में कारोबार की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। 2007 में कोरस कंपनी का अधिग्रहण करने के साथ ही टाटा स्टील ने ब्रिटेन में अपना कारोबार शुरू किया था।
जनवरी में कंपनी ने ब्रिटेन में 1,000 से ज्यादा नौकरियों में कटौती की घोषणा की थी। ब्रिटेन और वेल्स सरकार ने कहा है कि वे ब्रिटेन के स्टील उद्योग के भविष्य की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रहे हैं।