फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   "Taiwan rabbit and around the United States, elephant named China '

'ताइवान खरगोश है और आसपास हैं अमरीका, चीन नाम के हाथी'

Thu, 15 Dec 2016 05:16 PM IST
सिंडी सुई / बीबीसी ताइपे
सिंडी सुई / बीबीसी ताइपे Updated Thu, 15 Dec 2016 05:16 PM IST
विज्ञापन
"Taiwan rabbit and around the United States, elephant named China '
अमरीका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति के लिए अमरीका-चीन के रिश्तों में सबसे महत्वपूर्ण है व्यापार, लेकिन चीन के लिए है सबसे महत्वपूर्ण है ताइवान। ट्रंप और उनकी टीम को ये पता है कि ताइवान के मुद्दे पर चीन पर दबाव बनाया जा सकता है। हाल ही में फॉक्स न्यूज से बात करते हुए ट्रंप ने साफ कहा कि अमरीका ताइवान के मामले में चीन की स्थिति को तभी महत्व देगा अगर वो व्यापार मामले में रियायतें बरते।
विज्ञापन


ट्रंप का कहना था, ''हम वन चाइना नीति को समझते हैं लेकिन मैं नहीं जानता हमें इसे क्यों मानना चाहिए। अगर चीन के साथ कोई डील हो, तो बात अलग है और ये डील व्यापार में भी हो सकती है।'' ताइवान, चीन और अमरीका के बीच हमेशा से एक मुद्दा बना रहा है। ताइवान चीन की मुख्य भूमि से अलग एक द्वीप है, जहां की अपनी सरकार है।
विज्ञापन


चीन का मानना है कि ताइवान उसका हिस्सा है जिसे पहले जापान ने छीना और बाद में 1949 में गृह युद्ध के दौरान माओ का विरोध कर रहे चीनी राष्ट्रवादियों ने। ताइवान शुरुआत में डोनल्ड ट्रंप की नीतियों से सहमा हुआ था लेकिन पिछले कुछ दिनों में वो अमरीकी प्रशासन को मित्रता भरी नजरों से देख रहा है। हालांकि ताइवान के जानकारों को इस बात की उम्मीद कम ही है कि अगर चीन नाराज हुआ तो अमरीका पूरी तरह से उसके लिए खड़ा होगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताइवान के थिंक टैंक काउंसिल ऑन स्ट्रैटेजिक एंड वार गेमिंग स्टडीज के एलेक्जेंडर हुआंग कहते हैं, ''लोग कहते हैं कि ताइवान एक छोटा खरगोश है जिसके चारों तरफ अमरीका और चीन नाम के दो हाथी हैं। ये दोनों हाथी प्रेम करें या गुस्सा करें। नतीजा खरगोश को ही भुगतना है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed