{"_id":"5f511a7d024950eefec0e9b4bdb6377c","slug":"t-sunami-alert-after-earthquake-in-papuwa-new-guinea-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुनामी की चेतावनी, दहशत में कई देश","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
सुनामी की चेतावनी, दहशत में कई देश
Updated Thu, 02 Apr 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
पापुआ न्यू गिनी के तट पर भूकंप के तेज झटके आने के बाद प्रशांत महासागर के कुछ तटीय इलाकों में सूनामी की चेतावनी जारी की गई है। पापुआ न्यू गिनी के पूर्वोत्तर में स्थित शहर कोकोपो के पास 7.7 तीव्रता का ये भूकंप आया।
विज्ञापन
यहां बढ़ा सूनामी का खतरा
प्रशांत महासागर सूनामी चेतावनी केंद्र का कहना है कि तीन मीटर तक ऊँची सूनामी की लहरें कोकोपो से एक हज़ार किलोमीटर तक के दायरे के इलाकों को अपनी चपेट में ले सकती हैं। इसके अलावा सूनामी रूस, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंडोनेशिया तक पहुंच सकती है हालांकि इन देशों में इसका प्रभाव कम होगा।
विज्ञापन
"स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।"
पापुआ न्यू गिनी आपदा केंद्र के कार्यकारी निदेशक मार्टिन बोस ने बताया है कि राजधानी पोर्ट मोरेस्बी में मौजूद अधिकारी अपने साथियों से संपर्क की कोशिश में है और भूकंप के बाद से अब तक किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया, "स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।" हालांकि पापुआ न्यू गिनी में भूकंप का आना एक सामान्य बात मानी जाती है।