जर्मनी: खुद के ही बम से हुई सीरियाई शरणार्थी की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी के बावेरिया में म्यूजिक फेस्टिवल के बाहर बम ले जा रहे सीरियाई शरणार्थी की बम फटने से मौत हो गई। बावेरियन राज्य के अधिकारी ने न्यूज कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। बावेरिया के इंटीरियर मिनिस्टर जाचिम हेरमेन्न ने बताया,'इससे पहले इस शरणार्थी ने दो बार आत्महत्या का प्रयास भी किया था। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह अन्य लोगों की जान लेना चाहता था या खुद आत्महत्या करना चाहता था।'
बावेरिया के इंटीरियर मिनिस्टर ने आगे कहा,'बैग ले जा रहे इस व्यक्ति को विस्फोट से कुछ देर पहले ओपन म्यूजिक फेस्टिवल में एंट्री करने से रोक दिया गया था। नोरडबेर्न.डी वेबसाइट के मुताबिक इस विस्फोट में करीब 12 लोग घायल हुए हैं।'
पुलिस ने बताया विस्फोट के बाद 2,000 से ज्यादा लोगों को फेस्टिवल से निकाला गया है। 27 वर्षीय विस्फोट में मारे जाने वाले सीरियाई शरणार्थी को पिछले साल शरणार्थी दर्ज देने से मना कर दिया गया था। जर्मीने में हाल ली में हुई यह चौथी बड़ी हिंसक घटना है।
विस्फोट के बाद शहर के बड़े हिस्से को सील कर दिया गया
विस्फोट के बाद शहर के बड़े हिस्से को सील कर दिया गया है। इस विस्फोट में घायल 12 लोगों में से 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस का कहना है शुक्रवार और रविवार को हुए हमलों में आईएसआईएस या किसी भी आतंकवादी संगठन से कनेक्शन का कोई संकेत नहीं मिला है।
हालांकि 18 जुलाई को जर्मनी में कुल्हाड़ी से हुए हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी।