{"_id":"cc3c94cec3d1f5f9fdde0a83cada07ff","slug":"student-kills-teacher-policeman-in-moscow-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉस्को: बंधक बनाने वाला बंदूकधारी गिरफ्तार","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
मॉस्को: बंधक बनाने वाला बंदूकधारी गिरफ्तार
Updated Mon, 03 Feb 2014 04:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस की राजधानी मॉस्को के एक स्कूल में घुसकर छात्रों को बंधक बनाने वाले बंदूकधारी को काबू में कर लिया गया है। मॉस्को पुलिस ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक़ बंदूकधारी ने एक पुलिस अधिकारी और जीव विज्ञान के एक शिक्षक की हत्या कर दी।
एक अन्य पुलिसकर्मी को गोली लगी है और वो घायल है।
पुलिस ने बताया है कि बंदूकधारी ने जिन 20 से ज़्यादा छात्रों को बंधक बनाया था, उन्हें रिहा करा लिया गया है।
ये घटना मॉस्को के बाहरी इलाक़े में स्थित एक स्कूल में हुई। ये घटना ऐसे समय हुई है, जो रूस शीतकालीन ओलंपिक की तैयारी कर रहा है, जो इस सप्ताह सोची में शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि बंदूकधारी इसी स्कूल का छात्र है।
नियंत्रण
आंतरिक सुरक्षा मामलों के मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने सरकारी टेलीविज़न को बताया, "जिस बंदूकधारी ने 20 छात्रों और एक शिक्षक को बंधक बनाया था, वो उसी स्कूल का छात्र है। उसे नियंत्रण में कर लिया गया है और सभी छात्रों को छुड़ा लिया गया है।"
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गया था, जिनकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। इस स्कूल के एक शिक्षक की भी मौत हो गई है।
स्कूल के एक अधिकारी ने रसियन टेलीविज़न को बताया कि सभी बच्चों और शिक्षकों को स्कूल से सुरक्षित निकाल लिया गया है।
रिपोर्टों के मुताबिक़ बंदूकधारी ने मौक़े पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाई। ये भी कहा जा रहा है कि बंदूकधारी ने कोई मांग नहीं रखी थी।