फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   stephen hawking now on facebook

फेसबुक पर स्टीफन हॉकिंग की पहली पोस्ट

Sun, 26 Oct 2014 05:13 PM IST
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:13 PM IST
विज्ञापन
stephen hawking now on facebook
ब्रिटेन के मशहूर भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर स्टीफन हॉकिंग ने फेसबुक पर अपनी पहली पोस्ट में अपने प्रशंसकों को 'जिज्ञासु' बनने की नसीहत दी है।
विज्ञापन


वैसे तो हॉकिंग सात अक्टूबर को ही फेसबुक पर आ गए थे लेकिन उन्होंने अब जाकर इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपनी पहली पोस्ट जारी की है।

इसमें प्रोफेसर हॉकिंग ने कहा, "मैं हमेशा से ही सृष्टि की रचना पर हैरान रहा हूं। समय और अंतरिक्ष हमेशा के लिए रहस्य बने रह सकते हैं, लेकिन इससे मेरी कोशिशें नहीं रुकी हैं।

उन्होंने कहा, "एक-दूसरे से हमारे संबंध अनंत रूप से बढ़े हैं। अब मेरे पास मौका है और मैं इस यात्रा को आपके साथ बांटने के लिए उत्सुक हूं। जिज्ञासु बनें। मैं जानता हूं कि मैं हमेशा जिज्ञासु बना रहूंगा।"
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ केम्ब्रिज में गणित और सैद्धांतिक भौतिकी के प्रोफेसर रहे हॉकिंग की गिनती अल्बर्ट आइंस्टीन के बाद दुनिया के सबसे अग्रणी भौतकशास्त्रियों में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्माण्ड और भौतिकी के कई रहस्य सुलझाने वाले हॉकिंग 1988 में अपनी पुस्तक 'द ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम' से पूरी दुनिया में चर्चा में आए।

ब्लैक होल और बिग बैंग जैसी खगोलीय घटनाओं पर उनके शोध और विचारों ने कई खोजों में अहम भूमिका निभाई।

मोटर न्यूरॉन बीमारी से ग्रसित हॉकिंग ने यह सभी काम एक व्हील चेयर, कंप्यूटर और वॉयस जेनरेटर के जरिए किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed