{"_id":"5b7a96a342c792465e1e8875","slug":"spain-police-killed-attacker-who-attack-on-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन थाने पर हमला करने वाला आतंकी ढेर, पुलिस ने ट्वीट कर दी जानकारी","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
स्पेन थाने पर हमला करने वाला आतंकी ढेर, पुलिस ने ट्वीट कर दी जानकारी
एएफपी, मैड्रिड
Updated Mon, 20 Aug 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी स्पेन के बार्सिलोना शहर के नजदीक आज एक थाने पर चाकू लेकर हमला करने वाले एक व्यक्ति को मार गिराया गया। कातालूनिया क्षेत्रीय पुलिस ने ट्विटर पर बताया है, ‘‘ अधिकारियों पर हमला करने के लिए चाकू लेकर एक व्यक्ति कोरनेला स्थित पुलिस थाने में घुसा। हमलावर को गोली मार दी गई।’’
विज्ञापन
पुलिस के एक प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया की उन खबरों पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया जिसमें व्यक्ति के अल्जीरिया निवासी होने और उसके द्वारा ‘अल्लाह हो अकबर’ का नारा लगाए जाने की बात कही गयी है।
विज्ञापन
पिछले साल 17 अगस्त को बार्सिलोना के मध्य में स्थित लास रैम्ब्लास रेस्तरां परिसर में भीड़ पर एक वैन घुसा दी गई थी और समीपवर्ती कैम्ब्रिल्स रिजॉर्ट में चाकू से हमला किया गया था जिससे 16 लोग मारे गए थे। हमलों की जिम्मेदारी आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट ने ली थी।
विज्ञापन