फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   slogan controversy on amazon tshirt

'बलात्कारी टी शर्ट' पर मचा बवाल

Sat, 02 Mar 2013 11:48 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 02 Mar 2013 11:48 PM IST
विज्ञापन
slogan controversy on amazon tshirt

आम इस्तेमाल की चीजें ऑनलाइन बेचने वाली वेबसाइट एमेज़ॉन अपनी टी शर्ट को लेकर हुए विवाद के बावजूद उसकी ब्रिकी को जारी रखे हुए हैं।

विज्ञापन


जिस टी शर्ट पर विवाद है उस पर लिखा गया है, ‘कीप काम एंड रेप ए लॉट’ यानी ‘शांत रहिए और खूब बलात्कार कीजिए।’

शुक्रवार को अमेरिकी कंपनी सोलिड गोल्ड बम ने इस टी शर्ट को बेचने पर माफी मांगी और इसे बिक्री से हटा लिया था। कंपनी ने कहा था कि इस टी शर्ट की लिस्टिंग ऑटोमेटिक जेनरेटिड एरर की वजह से हुई थी।

शनिवार दोपहर 12 बजे तक साइट पर वो टी शर्ट बिक रही थी जिस पर विवादास्पद संदेश लिखा था। इस विवाद पर एमेज़ॉन ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विवाद
ये टी शर्ट दूसरे विश्व युद्ध के दुष्प्रचार से प्रेरित है जिसका एक नारा हुआ करता था, ‘कीप काम एंड केरी ऑन’ यानी शांत रहिए और लगे रहिए।

शनिवार दोपहर 12 बजे तक एमेज़ॉन पर बेचने के लिए दिखाई गई टी शर्ट की संख्या 8425 थी जिनमें से कई पर लिखा था, ‘कीप काम एंड नाइफ़ हर’ और ‘कीप काम एंड ग्रॉप ए लॉट’।
विज्ञापन


हालांकि इस तरह की खबरें आ रही हैं कि आपत्तिजनक संदेशों वाली टी शर्ट विभिन्न सेल से हटाई जा रही हैं।

लेबर पार्टी के पूर्व उप-प्रमुख लॉर्ड प्रेस्कॉट ने भी इस टी शर्ट की बिक्री पर आपत्ति जताते हुए ट्विटर पर लिखा है, “पहले एमेज़ॉन ब्रिटेन में टैक्स देने से बचती है और अब वो घरेलू हिंसा से पैसा कमा रहे हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सॉलिड गोल्ड बम ने बयान जारी कर कहा, “इस टी शर्ट बिक्री को हमने तुरंत प्रभाव से हटा लिया गया है। ये सब एक ऑटोमेटिक कंप्यूटर अपडेट से ऐसा हुआ जिसमें शब्दकोश के हज़ारों शब्द में से स्लोगन के शब्दों को बदला गया था।”


कंपनी ने इस गलती की जिम्मेदारी स्वीकार की है और कहा है कि इसे ठीक करने के लिए वो हर संभव कदम उठा रहे हैं। “इस पूरे वाकए से जो दुर्भावनाएं पैदा हुई, हमें उसके लिए खेद है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed