{"_id":"b9cd4fc2-856b-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"silvio-berlusconi-used-to-feast-prostitutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्लुस्कोनी 'देते थे वेश्याओं की दावत'","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
बर्लुस्कोनी 'देते थे वेश्याओं की दावत'
बीबीसी हिंदी
Updated Tue, 05 Mar 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी पर आरोप है कि उन्होंने मिलान की अपनी हवेली में 'वेश्याओं की दावतें' दीं और इसके लिए महिलाओं को पैसे के साथ ही अन्य चीज़ों से उपकृत किया।
विज्ञापन
बर्लुस्कोनी के ऊपर नाबालिग यौनकर्मी करीमा अल महारूग की सेवाएं लेने के लिए पैसे देने का आरोप है। बर्लुस्कोनी का दावा है कि उन्हें कभी भी पैसे देकर किसी के साथ "आत्मीय संबंध" बनाने की ज़रूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
महारुग जो कि रंगमंच पर "रूबी हार्टस्टीलर" के नाम से जानी जाती हैं वो बर्लुस्कोनी के साथ यौन संबंधों से इनकार करती हैं। इस मामले में इस महीने के अंत तक फैसला अपेक्षित है।
विज्ञापन
'आश्चर्यचकित हूं'
अभियोजन पक्ष के वकील एंटोनियो सांगेरमानो का दावा है कि उत्तर पूर्वी मिलान में जो हुआ "वो एक जांची परखी वेश्यावृत्ति की व्यवस्था थी जो बर्लुस्कोनी की यौन इच्छाओं को संतुष्ट करने के लिए थी। इसमें वो मोरक्को की लड़की पूरी तरह से शामिल थी।"
अदालत में अपनी बात को समाप्त करते हुए सांगेरमानो ने आरोप लगाया कि बर्लुस्कोनी की दावतों में खाना, उत्तेजक नृत्य और टेलीविज़न तारिकाओं और मेहमानों के बीच सेक्स होता था।
दूसरी तरफ बर्लुस्कोनी ने इस आरोपों पर कहा है कि वो अपनी "बदनाम दावतों" के इतने "कल्पनाशील" विवरण से "थोड़े आश्चर्यचकित हैं और हंस भी रहे हैं"।
बर्लुस्कोनी ने कहा "मैं हमेशा दोहरा भाग्यशाली रहा हूं। मुझे कभी किसी महिला या लड़की के साथ संबंध बनाने के लिए पैसे नहीं देने पड़े और मैं हमेशा इस स्थिति में रहा कि लोगों के मदद मांगने पर मैं हमेशा उनकी मदद कर पाया।"
सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने अभियोजन पक्ष के वकील का मजाक उड़ाते हुए कहा "लगता है भाग्य ने आरोप लगाने वाले को इन दोनों में से एक भी वरदान नहीं दिया इसलिए यह बता रहे हैं कि यह अगर मेरी जगह होते तो क्या करते।"
कानूनी दांवपेंच
बर्लुस्कोनी के खिलाफ यह अकेला मुकदमा नहीं है। हाल ही में वो एक टैक्स चोरी के मामले में दोषी करार दिए गए थे। टैक्स चोरी के मामले में उन्हें एक साल की जेल की सज़ा सुनाई गई थी साथ ही उन्हें किसी भी सरकारी पद से पांच साल के लिए प्रतिबंधित भी कर दिया गया था।
इस फैसले को बर्लुस्कोनी ने चुनौती दे रखी है और यह सज़ा तब तक लागू नहीं होगी जब तक अपील का फैसला ना आ जाए। शुक्रवार को अभियोजन पक्ष सेक्स मामले में यह बताएगा कि वो बर्लुस्कोनी के लिए कितनी सज़ा चाहता है।
अगर बर्लुस्कोनी कम उम्र की वेश्या के साथ यौन संबंध बनाने के दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 15 साल तक की जेल हो सकती है। लेकिन इतालवी कानून के तहत किसी भी फैसले को दो बार चुनौती दी जा सकती है।
इतालवी व्यवस्था में अपील भारत की अदालतों की तरह ही बहुत लंबा समय ले सकती हैं।
यूं तो 76 साल के बर्लुस्कोनी इन तमाम विवादों के बावजूद इटली में एक ताकतवर राजनीतिक आदमी है और हाल के संसदीय चुनाव में उनकी पार्टी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है लेकिन इन्हीं विवादों की कारण कोई भी दूसरी पार्टी उनके साथ हाथ मिला कर सत्ता में आने से बच रही है।