व्हाट्सऐप पर निजी वीडियो शेयर करने से तबाह हुई जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये कहानी है टिजियाना कैंटोन की, जिन्होंने सेक्स वीडियो वायरल होने के बाद खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया।अप्रैल 2015 में नेपल्स के उपनगरीय मुग्नानो इलाके की रहने वाली 31 साल की टिजियाना ने व्हाट्सऐप पर पांच लोगों को सेक्स वीडियो भेजा।जिन लोगों ने ये वीडियो व्हाट्सऐप पर रिसीव किया उनमें उनके ब्वॉय फ्रेंड सर्गियो डी पालो भी थे, जिनके साथ उनके रिश्ते स्थिर नहीं थे।
उन वीडियोज में टिजियाना कई अज्ञात लोगों के साथ सेक्स करती नजर आ रही हैं।
15 साल तक टिजियाना की दोस्त रही टेरीजा पेट्रोसिनो याद करती हैं, "वो बेहद खूबसूरत थीं, लेकिन सहज ही भरोसा कर लेनेवाली भी थीं। वो गलत समय में गलत लोगों के साथ थी।"
उनके वीडियोज जल्द ही कई एडल्ट वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिए गए।
उनके कहे एक वाक्य ने उन्हें तबाह कर दिया।
सेक्स वीडियो ने भले ही कुछ न बिगाड़ा हो, लेकिन उनके कहे एक वाक्य ने उन्हें तबाह कर दिया। वीडियो में एक जगह वो पूछती हैं, "तुम वीडियो बना रहे हो, ब्रावो!" इन शब्दों से यही संदेश गया कि वो एक खुले मिजाज की लड़की हैं जिन्हें सेक्स के दौरान शूट किया जाना पसंद है।वीडियो देखने वालों ने सहज ही ये संदेश ले लिया कि अगर वो फिल्म किए जाने पर इतनी खुश हैं तो देखे जाने पर भी एतराज नहीं करेंगी।लेकिन इटली के लोगों ने केवल वीडियो देखा नहीं। उनके कमेंट्स के साथ उनकी तस्वीर टी-शर्ट और वेबसाइट्स पर नजर आने लगी।
संदेश ये गया कि वो ये सब करके बेहद खुश थीं। सोशल कॉमेंटेटर सेल्वाजिया लुकैरेल्ली कहती हैं, "लोगों ने ये गलत मैसेज ले लिया कि वो एक ऐसे खुले विचारों वाली लड़की हैं। जिन्हें इस तरह वायरल होने में कोई एतराज नहीं। आप एक वीडियो शूट कर सकते हैं। कुछ लोगों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। लेकिन साथ ही उसमें ये बात भी शामिल है कि आप उसे सार्वजनिक नहीं करेंगे।"
मां लड़ रही कानूनी लड़ाई
टिजियाना की मौत ने लोगों की दिलचस्पी उनके वीडियोज में और बढ़ा दी। उनकी मां ने भी वो वीडियोज देखे। "मैं सच को समझने के लिए वो सब देखना चाहती थी। वो मेरी टिजियाना नहीं थी।" उन्हें यही लगता है कि उनकी बेटी को नशीली दवा दी गई थी। उन्हें लगता है कि ये सब एक आपराधिक साजिश थी।वो चाहती हैं कि उनकी बेटी के पूर्व ब्वॉय फ्रेंड डी पालो बताएं कि वीडियोज के शेयर होने में उनकी क्या भूमिका थी।
"उन्होंने मेरी बेटी की जिंदगी बचाने में मेरी मदद नहीं की। लेकिन शायद वो सच जानने में मेरी मदद कर सकें।" नवंबर 2016 में डी पालो से 10 घंटे तक पूछताछ हुई। अभियोजक जानना चाहते थे कि क्या टिजियाना को आत्महत्या के लिए उकसाने में किसी की भूमिका थी?टिजियाना कैंटोन की आत्महत्या ने इटली में पोर्नोग्राफी और निजता को लेकर होनेवाली चर्चाओं का तेवर बदल दिया। ये उन लोगों के लिए भी एक सीख थी जो अंतरंग क्षणों का वीडियो ऑनलाइन शेयर करते हैं।
'जिंदगी बचाने वाली शख्सियत के रूप में जाना जाए'
टिजियाना के वीडियो अब मुख्य सर्च इंजनों पर नहीं मिलते, लेकिन उनका वजूद अब भी है।उनकी मां मारिया चाहती हैं कि इटली और यूरोपीय संघ के बाकी देश ऐसा तरीका विकसित करें जिससे निजी अपलोड्स को इंटरनेट से जल्दी हटाया जा सके।
वो कहती हैं,"मैं उम्मीद करती हूं टिजियाना कैंटोन का नाम माखौल की तरह नहीं बल्कि दूसरी महिलाओं की जिंदगी बचाने वाली शख्सियत के रूप में जाना जाए।"