फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   sexual assault of 44 per cent of women victims

यहां सेना की 44 फीसदी महिलाएं यौन उत्पीड़न की शिकार

Wed, 15 Jul 2015 08:53 AM IST
Updated Wed, 15 Jul 2015 08:53 AM IST
विज्ञापन
sexual assault of 44 per cent of women victims

ब्रिटिश सेना की 44 फीसदी महिलाएं सैन्यकर्मी पिछले वर्ष यौन शोषण का शिकार हुईं। दुनिया के सबसे सभ्य देशों में शुमार किए जाने वाले देश ब्रिटेन की सेना की यह कड़वी सच्चाई सामने आई है।

विज्ञापन


ब्रिटिश सेना की ओर से कराए गए सर्वे के मुताबिक, यौन उत्पीड़न का शिकार होने वाली ज्यादातर महिला सैनिकों ने अपने कैरियर पर असर पड़ने के डर से इसकी शिकायत अधिकारियों से दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन


करीब सात हजार महिला सैनिकों पर सर्वेक्षण के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई। इसके मुताबिक, 44 फीसदी महिला सैन्य कर्मियों को ब्रिटिश सेना में यौन शोषण का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक, करीब 13 फीसदी महिलाओं को बुरी तरह से यौन उत्पीड़न से गुजरना पड़ा और उसमें से महज तीन फीसदी ने इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई।

करीब 33 फीसदी महिला सैनिकों ने कहा कि उनसे किसी न किसी ने सेक्सुअल मामलों पर बात करने की कोशिश की। जबकि 12 फीसदी को अनचाही जगहों पर छूने की कोशिश की गई। सेना प्रमुख सर निक कार्टर ने कहा कि महिलाओं के साथ हो रहा यौन उत्पीड़न पूरी तरह अस्वीकार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed