{"_id":"5996fbe04f1c1b7e7e8b4660","slug":"several-people-injured-in-finland-turku-terror-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिनलैंड आतंकी हमले में 2 की मौत, 6 घायल","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
फिनलैंड आतंकी हमले में 2 की मौत, 6 घायल
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
फिनलैंड
- फोटो : mirror
पश्चिमी फिनलैंड के तुर्कु शहर में चाकू मारने की घटना में 2 की मौत हो गई है जबकि 6 लोग घायल हो गए। विदेशी मीडिया के मुताबिक हमलावरों ने अल्लाह-हू-अकबर बोलते हुए कई लोगों पर चाकू से वार किया। वहीं, न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक फिनलैंड पुलिस का कहना है कि शहर में कई लोगों की हत्या करने के शक में उन्होंने एक इंसान के पैर में गोली मार दी है।
विज्ञापन
#BREAKING Two dead, six injured in Finland stabbing spree: police
— AFP news agency (@AFP) August 18, 2017
विज्ञापन
BREAKING: Police in Finland say they have shot a man in the leg suspected of stabbing several people in western city of Turku.
विज्ञापन विज्ञापन— The Associated Press (@AP) August 18, 2017
वहीं, फिनिश ब्रॉडकास्टर YLE ने बताया कि शहर के सेंन्ट्रल पार्ट में जमीन पर गिरे हुए कई लोग दिखाई दिए हैं। हालांकि, ट्विटर पर पुलिस ने लोगों को तुर्कु शहर के उस हिस्से को छोड़ने के लिए कहा है।
प्रत्यक्षदर्शी टैब्लेइड इल्टा-सानॉट के मुताबिक पहले इस घटना में छह लोग घायल हो गए थे। जिसमें एक पुरुष और पांच महिलाएं शामिल थीं लेकिन अब 2 की मौत और घायलों की संख्या 6 हो गई है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।