फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   serial killer nurse who murdered atleast hundred in Germany

सीरियल किलर नर्स जिनसे करीब 100 को उतार दिया मौत के घाट

Fri, 10 Nov 2017 03:19 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Fri, 10 Nov 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
serial killer nurse who murdered atleast hundred in Germany

मेडिकल प्रोफेशन से जुडा कोई शख्स जैसे कोई नर्स लोगों की जान कैसे ले सकता है? और वो भी सौ लोगों की। लेकिन जर्मनी के इस पूर्व नर्स के बारे में तो यही कहा जा रहा है। अभियोजन पक्ष का कहना है, "टॉक्सिकोलॉजी टेस्ट में ये संकेत मिलते हैं कि नर्स नील्स होएग्ल ने दो अस्पतालों में कम से कम सौ लोगों की जान ली है।" 

विज्ञापन


टॉक्सिकोलॉजी वो साइंस है जिसमें जहर और उसके प्रभावों का अध्ययन किया जाता है। नर्स नील्स होएग्ल इन अस्पतालों में काम करती थीं। जांच से जुड़े लोगों का कहना है कि नर्स नील्स होएग्ल ने पूरे होशोहवाश में सुनियोजित तरीके से अपने मरीजों को जानलेवा डोज दिए। दिल के इन मरीजों की जिम्मेदारी नर्स नील्स होएग्लस पर थी।
विज्ञापन


कत्ल के आरोप
इन दोनों अस्पतालों में काम कर चुके नील्स होएग्ल फिलहाल कत्ल के दो मामलों में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। कहा जा रहा है कि नर्स नील्स होएग्ल इन मरीजों को फिर से जिंदा करने की कोशिश के जरिए अपने सहकर्मियों को प्रभावित करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सीरियल किलर ने किया बलात्कार, कोर्ट ने सुनाई 71 साल की सजा

अगले साल उन पर नए आरोप लगाए जा सकते हैं। साल 1999 से 2005 के बीच जर्मनी के दो शहरों में उन पर 38 और 62 मरीजों की हत्या के आरोप हैं। जांच अधिकारियों का कहना है कि नर्स नील्स होएग्ल ने मुमकिन है, और लोगों को भी मारा हो लेकिन उनके अंतिम संस्कार कर दिए गए हैं। अगर नर्स नील्स होएग्ल पर लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो वे विश्व युद्ध के बाद जर्मन की सबसे बदतरीन सीरियल किलर्स में शुमार हो जाएंगे।

जहर की संभावना

serial killer nurse who murdered atleast hundred in Germany

साल 2015 के कोर्ट ट्रायल के दौरान नील्स होएग्ल के खिलाफ चल रहे जांच का दायरा उस वक्त बढ़ा दिया गया जब उन्होंने 30 लोगों की जान लेने की बात कबूल कर ली। इस ट्रायल में उन्हें कत्ल के दो, कत्ल की कोशिश के दो मामलों और मरीजों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में दोषी पाया गया।

जांच अधिकारियों ने 130 पूर्व मरीजों की कब्र खोद कर तफ्तीश के काम को अंजाम दिया ताकि उन्हें जहर दिए जाने की संभावना का पता लगाया जा सके। नर्स नील्स होएग्ल ने जिन अस्पतालों में काम किया था, उसके रिकॉर्ड खंगाले गए। लेकिन इसके बावजूद उन्हें अच्छे रिफरेंस मिले।

जर्मनी के डेलमेनहोर्स्ट शहर के एक अस्पताल में उनके जाने के बाद वहां मरीजों की मौत का सिलसिला शुरू हो गया था। और ये मौतें तब हुईं जब नील्स होएग्ल शिफ्ट पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed