फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   samoa airline charging obese passengers more

मोटे हैं तो दीजिए ज्यादा किराया

Wed, 03 Apr 2013 03:05 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 03 Apr 2013 03:05 PM IST
विज्ञापन
samoa airline charging obese passengers more
हवाई जहाज में सैर करने वाले मोटे लोगों के लिए एक बुरी ख़बर है। एक विशेष एयरलाइन में अब उन्हें हवाई यात्रा के लिए अपने वज़न के हिसाब से किराए का भुगतान करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


समोआ एयर ने तो यात्रियों के वज़न के हिसाब से किराया वसूलना शुरू भी कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने उम्मीद जताई है कि दूसरी एयरलाइनें भी उसके नक्शेकदम पर चलेंगी।
विज्ञापन


समोआ एयर के प्रमुख क्रिस लैंगटन ने अपने इस फ़ैसले का बचाव करते हुए ऑस्ट्रेलिया के एबीसी रेडियो से कहा कि यह यात्रा का सबसे उचित तरीका है।

उन्होंने कहा कि एक सीट के लिए भुगतान करने के बजाए यात्री प्रति किलोग्राम के हिसाब से भुगतान करते हैं। यह रूट की लंबाई के मुताबिक अलग-अलग हो सकता है।

जेब ढीली
समोआ एयर अमरीकी समोआ के लिए उड़ानें संचालित करती है। उसके इस फ़ैसले से मोटे लोगों की जेब तो ढीली होगी लेकिन पतले लोगों और बच्चों को कम किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैंगटन ने कहा,''एयरलाइनें सीटों पर नहीं चलती हैं, वे वज़न पर चलती हैं। अतिरिक्त सामान वगैरह के लिए कोई हमारे लिए एक किलो एक किलो है। बस।''

समोआ एयर एक किलोग्राम वज़न के लिए एक डॉलर से लेकर 4.16 डॉलर तक किराया वसूलती है। यात्रियों को अपने वज़न और सामान के भार का एक साथ भुगतान करना पड़ता है।


लैंगटन ने कहा कि उनके इस कदम से समोआ के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ी है।

समोआ ऐसे देशों में शामिल है जहां मोटापे का स्तर दुनिया में सबसे ज़्यादा है।

लैंगटन ने कहा, ''लोग अब स्वास्थ्य को लेकर बेहद जागरुक हो गए हैं। वज़न के आधार पर किराया लेना भविष्य की अवधारणा है। 50 साल पहले की तुलना में लोग अब ज़्यादा लंबे-चौड़े हो गए हैं। इंडस्ट्री आने वाले दिनों में इस पर विचार करेगी।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed