फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Sailor Abhilash Tomy, trapped in the Indian Ocean, is returning home

हिंद महासागर में फंसे भारतीय नौसेना के घायल नाविक अभिलाष टॉमी लौट रहे हैं वतन

Mon, 01 Oct 2018 05:56 PM IST
भाषा, मेलबर्न
भाषा, मेलबर्न Updated Mon, 01 Oct 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
Sailor Abhilash Tomy, trapped in the Indian Ocean, is returning home

ऑस्ट्रेलिया की नौसेना ने सोमवार को बताया कि भारतीय नौसेना के घायल नाविक अभिलाष टॉमी वतन लौटने वाले हैं। विभिन्न देशों के अभियान के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास हिंद महासागर के सुदूरवर्ती क्षेत्र से उन्हें बचाया गया था। गोल्डन ग्लोब रेस (जीजीआर) में हिस्सा ले रहे कीर्ति चक्र विजेता 39 वर्षीय टॉमी की नाव ऑस्ट्रेलिया के पर्थ से करीब 1900 नॉटिकल मील दूर समुद्र में तूफान की चपेट में आ गयी। ऊंची लहरों की चपेट में आकर उनकी नौका का मस्तूल भी टूट गया। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई नौसेना ने सिडनी में एक बयान में कहा कि बुरी तरह चोटिल हुए टॉमी भारतीय नौसेना के मालवाहक जहाज आईएनएस सतपुड़ा से लौट रहे हैं। गोल्डन ग्लोब स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले टॉमी और आयरलैंड निवासी ग्रेगोर मैकगुकिन को पिछले सोमवार को फ्रांस के जहाज ने बचाया था और उन्हें दक्षिणी हिंद महासागर में एक द्वीप ‘आइल एम्सटर्डम’ ले जाया गया।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल माइक नूनन ने कहा, ‘‘हमें यह बताते हुए खुशी है कि दोनों नाविक अब सुरक्षित हैं।’’ भारतीय नौसेना के समुद्री निगरानी विमान पी 8 आई ने भी बचाव अभियान में सहयोग दिया और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना ने अभियान के तहत अपना एक पोत वहां भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed