फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   russian president vladmir putin says, russian prostitutes are best in the world

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा- हमारी सेक्स वर्कर पूरी दुनिया में सबसे अच्छी

Wed, 18 Jan 2017 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jan 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
 russian president vladmir putin says, russian prostitutes are best in the world
putin
रुसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने एक इंटरव्यू में कहा कि इस बात में कोई शक नहीं कि रुस की सेक्स वर्कर पूरी दुनिया में सबसे अच्छी हैं। पुतिन ने यह बातें एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विवादित सेक्स टेप पर कही। पुतिन ने ट्रंप का बचाव करते हुए उनपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों ट्रंप पर यह आरोप लगा था कि वह 2013 में मास्को के एक होटल में हुए सेक्स पार्टी में शामिल थे जहां उन्होंने दो रूसी सेक्स वर्कर के साथ संबंध बनाए थे, जिसकी सीडी रुस के पास है। ट्रंप के विरोधियों ने आरोप लगाया कि रूस आने वाले समय में ट्रंप को ब्लैकमेल करने के लिए इस सीडी का इस्तेमाल कर सकता है।
विज्ञापन


पुतिन ने इन आरोपों पर ट्रंप का बचाव करते हुए कहा, 'ये सब बातें निराधार हैं। वो एक समझदार आदमी हैं। वो दुनिया भर में होने वाले विभिन्न सौंदर्य प्रतियोगिताओं से जुड़े रहें हैं। दुनिया की तमाम खूबसूरत महिलाओं से उनकी उनकी रोज मुलाकात होती रहती है। ऐसे में मैं नहीं यह नहीं मान सकता कि ट्रंप किसी होटल में जाकर सेक्स वर्कर से मिले। हालांकि इसमें कोई शक नहीं कि रूसी सेक्स वर्कर पूरी दुनिया में सबसे अच्छी हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

'ट्रंप को कमजोर की कोशिश कर रही है ओबामा सरकार'

 russian president vladmir putin says, russian prostitutes are best in the world
पुतिन ने इस बात से इंकार किया कि रूस के पास ट्रंप का कोई सेक्स टेप है। पुतिन ने कहा कि ट्रंप जब मास्को आए थे उस वक्त किसी को नहीं पता था कि वो आगे चलकर अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। ऐसे में यह सारे आरोप निराधार है। रुस किसी अमेरिकी अरबपति का जासूसी नहीं करता है।

पुतिन ने इन आरोपों के पीछे ओबामा सरकार का हाथ बताते हुए कहा कि कि वह जाते-जाते फर्जी आरोप फैलाकर ट्रंप को कमजोर करने की पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जो यह सब कर रहे हैं वे एक सेक्सवर्कर से भी बुरे हैं। हालांकि ओबामा प्रशासन ने इस पर बयान देने से मना कर दिया।

उन्होंने उन असत्यापित दस्तावेजों के दावे को फर्जी और बकवास करार दिया जिसमें मॉस्को एक होटल में ट्रंप का एक सेक्सवर्कर से संबंध होने का आरोप लगा है। उन्होंने इसे ओबामा प्रशासन का एक निर्वाचित राष्ट्रपति को बदनाम करने की साजिश बताई और कहा कि वे उनकी जीत को पचा नहीं पा रहे हैं। बता दें कि ट्रंप अपने ऊपर लगे इन आरोपों को पहले ही नकार चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed