फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Russian pilot says 'No warning before attack'

रूसी पायलट ने कहा, 'हमले की चेतावनी नहीं दी थी'

Thu, 26 Nov 2015 06:45 AM IST
Updated Thu, 26 Nov 2015 06:45 AM IST
विज्ञापन
Russian pilot says 'No warning before attack'

मंगलवार को तुर्की के लड़ाकू विमानों द्वारा गिराए गए रूसी विमान के पायलट ने कहा है कि फायरिंग से पहले कोई चेतावनी नहीं दी गई थी। कैप्टन कॉन्स्टेन्टिन मुराख़्तिन ने कहा है कि रूसी विमान सीरिया के वायु क्षेत्र में था और तुर्की की वायुसीमा में घुसने की संभावना नहीं लगती।

विज्ञापन


कैप्टन मुराख्तिन को बचा लिया गया है लेकिन दूसरे पायलट की हत्या कर दी गई है। विमान गिराए जाने को लेकर तुर्की और रूस के बीच तनाव बना हुआ है। रूस में तुर्की के ख़िलाफ कड़ी प्रतिक्रिया हुई है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने तुर्की पर योजनाबद्ध तरह से उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


तुर्की ने दावा किया है कि रूसी विमान उसकी वायुसीमा में घुस आया था इसलिए विमान को गिराया गया। रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट में जिस तरह से वीडियो फुटेज दिख रहा है और अन्य चीज़ों से संकेत मिलता है कि ये योजनाबद्ध था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'इस्लामीकरण अपना रहा है तुर्की'

Russian pilot says 'No warning before attack'

इस बीच रूस के एक सांसद व्याचेस्लाव निकोनोव ने बीबीसी से कहा कि अगर तुर्की दोनों देशों के बीच संबंध सुधारना चाहता है तो उसे विमान गिराने के लिए माफी मांगनी होगी। वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तुर्की की सरकार पर समाज के इस्लामीकरण का आरोप लगाया है।

रूस ने अपने नागरिकों को तुर्की की यात्रा करने को लेकर चेतावनी जारी की है। इस बारे में एक पत्रकार के सवाल पर पुतिन ने कहा, "समस्या विमान गिराने की नहीं है बल्कि काफी गहरी है। सिर्फ हम नहीं पूरी दुनिया देख रही है कि पिछले कई सालों में तुर्की का नेतृत्व देश में इस्लामीकरण की नीति अपना रहा है।"

वहीं तुर्की के प्रधानमंत्री अहमत दावुतोग्लु ने कहा कि रूस से रिश्ते को नुक़सान पहुंचाने का तुर्की का कोई इरादा नहीं है और बातचीत के रास्ते खुले हैं। वहीं रूस की राजधानी मॉस्को में तुर्की के दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दूतावास पर पत्थर, अंडे और पेंट फेंके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed