फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Russian Election: Vladimir Putin wins fourth consecutive election

बड़े अंतर से जीते व्लादिमीर पुतिन, चौथी बार बनेंगे रूस के राष्ट्रपति

Mon, 19 Mar 2018 08:10 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
Russian Election: Vladimir Putin wins fourth consecutive election

रविवार को भारी मतों के अंतर से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जीत मिल गई है। अब वह चौथी बार राष्ट्रपति के पद पर काबिज होंगे। जीत के बाद उन्होंने अपने समर्थकों को धन्यवाद कहा है और नई उपलब्धियों के वादे किए हैं। अपने धन्यवाद भाषण में पुतिन ने कहा- आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं यहां (मॉस्को) जमा हुए लोगों और पूरे देश में मौजूद हमारे समर्थकों से कहना चाहता हूं कि इस परिणाम के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

विज्ञापन


पुतिन ने कहा कि यह परिणाम बताते हैं कि लोगों का देश में और विकास के प्रति विश्वास और उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में बहुत ही कठिन परिस्थितियों में जो कुछ किया गया यह उसका सम्मान है। लोगों को यह विश्वास और उम्मीद है कि हम उसी तरह के काम को आगे भी जारी रखेंगे। रूस के चुनाव आयोग के अनुसार पुतिन को राष्ट्रपति पद के लिए 72.53 प्रतिशत वोट मिले हैं। पुतिन साल 2000 से रूस के राष्ट्रपति का पद संभाल रहे हैं। लगातार चौथी बार उन्हें जीत मिली है।
विज्ञापन


6 साल बाद करीब 11 करोड़ वोटर ने रूस के चुनाव में हिस्सा लिया था। रूस के समय के मुताबिक वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हुई और करीब 10 बजे तक चली थी। चुनाव में व्लादिमीर पुतिन के अलावा 7 अन्य उम्मीदवारों ने दावा ठोका था। हालांकि ये सातों उम्मीदवार डमी थे। साल 2000 में उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा था। 53 फीसदी वोट पाकर उन्होंने जीत हासिल की थी। हालांकि मीडिया पर कड़े प्रतिबंध लगाने की वजह से पुतिन की आलोचना भी होती रहती है। बता दें कि रूस में राष्ट्रपति पद का कार्यकाल 6 साल का होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed