फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Russia can send space station to Indian astronauts in 2022

2022 में भारतीय अंतरिक्ष यात्री को स्पेस स्टेशन भेज सकता है रूस  

Thu, 04 Oct 2018 05:38 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Oct 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
Russia can send space station to Indian astronauts in 2022

रूस की मदद से 2022 में भारतीय अंतरिक्ष यात्री को ट्रेनिंग मिशन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर भेजा जा सकता है। न्यूज एजेंसी ‘स्पुतनिक’ के मुताबिक, रशियन स्पेस एजेंसी ने भारत को शॉर्ट ट्रेनिंग मिशन पर अंतरिक्ष यात्री भेजने का प्रस्ताव दिया है। यह मिशन 2022 में भारत के स्वतंत्र मानव अंतरिक्ष मिशन से पहले या बाद में होगा। 

विज्ञापन


प्रस्ताव पर निकट भविष्य में हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पृथ्वी की निचली कक्षा में रहने योग्य कृत्रिम उपग्रह है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर 2022 तक स्वेदश में विकसित ‘गगनयान’ से अंतरिक्ष में मानव भेजने के महत्वाकांशी मिशन की घोषणा की थी। अगर यह मिशन सफल रहता है तो ऐसा करने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा। 
विज्ञापन


इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन ही अंतरिक्ष में मानव को भेज चुके हैं। पूर्व एयरफोर्स पायलट राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय थे। वह सोवियत यूनियन के सोयज टी-11 अभियान का हिस्सा थे, जिसे इंटरकोस्मोस कार्यक्रम के तहत 2 अप्रैल 1984 को लांच किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed