{"_id":"5a43de924f1c1b0a788b532a","slug":"russia-blast-in-supermarket-in-saint-petersburg-several-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस: सेंट पीटर्सबर्ग के सुपर मार्केट में ब्लास्ट, कई घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
रूस: सेंट पीटर्सबर्ग के सुपर मार्केट में ब्लास्ट, कई घायल
Wed, 27 Mar 2019 07:42 PM IST
तिवारी अभिषेक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 27 Mar 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग से एक बड़े धमाके की खबर सामने आई है। हादसे का कई लोग शिकार बने हैं। एएफपी न्यूज एजेंसी से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट सेंट पीटर्सबर्ग के सुपर मार्केट में हुआ है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक विस्फोट में किसी के मरने की अभी तक कोई खबर नहीं है, लेकिन हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 4 लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 10 अन्य दुकानदार भी घायल हुए बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे की पुष्टि रूसी पुलिस के द्वारा की गई है।
#BREAKING Blast in supermarket in Saint Petersburg, Russia, several injured: police
— AFP news agency (@AFP) December 27, 2017विज्ञापन
विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है लेकिन पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी हुई है।