फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   royal baby and mistake of american media

शाही बच्चे का जन्म और 'अमेरिकी गलती'

Wed, 24 Jul 2013 01:17 PM IST
Updated Wed, 24 Jul 2013 01:17 PM IST
विज्ञापन
royal baby and mistake of american media

ब्रिटिश राजपरिवार में शाही शिशु के पैदा होने की खबर को कुछ अमेरिकी टीवी नेटवर्कों ने 'इंग्लैंड के नए राजा' का आगमन बताया और इस कड़ी में वे ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) के बाकी हिस्सों के बारे में भूल गए।

विज्ञापन


वे भूल गए कि स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी ऑयरलैंड भी ब्रिटेन का हिस्सा हैं। अमेरिकी ब्रॉडकास्टिंग सेवा के कई बड़े नामों ने इन इलाक़ों के लोगों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन


सीबीएस न्यूज और एबीसी के समाचार प्रस्तोताओं ने शाही बच्चे की पैदाइश को 'इंग्लैंड के भविष्य के राजा' का आगमन बताने की गलती की। अमेरिकी टॉक शो होस्ट एलेन डीजैनरेज ने ट्वीट किया, "लड़का हुआ है! मैं अपनी बहन केट और इंग्लैंड के भविष्य के राजा के लिए बहुत खुश हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सच यह है कि 18वीं सदी के विलियम तृतीय के बाद से इंग्लैंड का काई राजा नहीं हुआ है और जब तक ग्रेट ब्रिटेन सलामत है तब तक कोई होगा भी नहीं।

किंग्स कॉलेज लंदन में संविधान के प्रोफेसर रॉबर्ट ब्लैकबर्न बताते हैं, "महारानी के गृह देश का राजनीतिक राज्य यूनाइटेड किंग्डम (ग्रेट ब्रिटेन) है न की इंग्लैंड जो कि स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी ऑयरलैंड की तरह इस देश का एक इलाका है।"

यूनाइटेड किंग्डम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दन ऑयरलैंड का छोटा रूप ही 'यूनाइटेड किंग्डम' या यूके है।

हालाँकि ब्रिटेन को इंग्लैंड मानना अमेरिका में सामान्य बात है। स्कॉट मूल के लोग न्यूयॉर्क टाइम्स से तब गुस्सा हो गए थे जब अखबार ने एंडी मरे की विंबलडन में ऐतिहासिक जीत पर ट्वीट कर दिया था, "77 साल बाद मरे और इंग्लैंड की बादशाहत।"

लेकिन ब्रिटिश नागरिकों के ब्रिटेन और इंग्लैंड के बीच के इस समीकरण के बीच कभी-कभी इंग्लिश लोग भी यह गलती कर देते हैं।

यहाँ तक स्वंय ब्रिटिश लोग भी ग्रेट ब्रिटेन की बात करते वक्त उत्तरी ऑयरलैंड के बारे में भूल जाते हैं। 'आइल ऑफ मैन' और 'चैनल द्वीप समूह' भी यूके का हिस्सा न होते हुए भी ब्रिटिश हैं।

अमेरिका

लेकिन यह व्यवहार दोतरफा है और राज्यों और देशों के लिए सही शब्दावली का चयन एक मुश्किल काम भी है।

ब्रिटिश लोग सामान्य तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका या यूनाइटेड स्टेट्स (यूएस) को अमेरिका कहकर संबोधित करते हैं। लेकिन ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के मुताबिक अमेरिका के मायने चाहत या वह जगह होती है जहाँ आप जाना चाहते हैं।

अमेरिका और यूएस के बीच के फर्क को समझना महत्वपूर्ण है क्योंकि एक अमेरिका और भी है जिसे लातिन अमेरिका कहते हैं। यही नहीं केंद्रीय अमेरिका (सेंट्रल अमेरिका) और उत्तरी अमेरिका का बाकी हिस्सा भी है जिसमें कनाडा और मैक्सिकों भी आते हैं।

तो क्या यूएस से संबंधित किसी चीज़ के लिए अमेरिकी शब्द का इस्तेमाल वैध है? यदि ऐसा है तो फिर हालात ब्रिटेन, ब्रिटिश और इंग्लैंड के इस्तेमाल जैसे नाज़ुक ही हैं।


शायद इस नाज़ुक सवाल का जबाव यही है कि लोगों को थोड़ा सा ज्यादा सहिष्णु होना चाहिए और रचनात्मक अस्पष्टता को स्वीकार करना चाहिए। और इस सबके बीच भविष्य के राजा की अच्छी सेहत के लिए दुआएं करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed