फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Robot kills contractor in Volkswagen Unit

मशहूर कार फैक्ट्री में रोबोट ने ठेकेदार को मार डाला!

Thu, 02 Jul 2015 01:51 PM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
Robot kills contractor in Volkswagen Unit
फॉक्सवैगन के जर्मनी स्थित कारखाने में रोबोट ने एक कांट्रैक्टर की जान ले ली है। यह घटना फ्रैंकफर्ट से 100 किलोमीटर दूर बौनाटल यूनिट मे हुई है।
विज्ञापन


कंपनी के प्रवक्ता हैको हिलविग ने यह जानकारी दी है। 22 वर्षीय कांट्रैक्टर उस टीम का हिस्सा था जो प्लांट में रोबोट की स्टेशनरी सेटिंग करती है।

घटना के वक्त कांट्रैक्टर उसी रोबोट के साथ था जब रोबोट ने उसे मेटल की प्लेट में दबाकर उसकी जान ले ली।

हैको ने बताया यह घटना मानवीय भूल के कारण घटी है इसमें मशीनी गलती नहीं है क्योंकि अगर ऐसा होता तो रोबोट वहां मौजूद अन्य कांट्रैक्टर पर भी हमला करता।

वकील हुए परेशान

Robot kills contractor in Volkswagen Unit

रोबोट को प्लांट में विभिन्न कार्य करने के लिए प्रोग्राम्ड किया गया है और वह वहीं कार्य करते हैं जो निर्धारित हैं।

हैको ने अधिक जानकारी देने से यह कहकर इंकार कर दिया कि जांच अभी जारी है।

वहीं मामले में हत्यारा रोबोट होने के कारण वकील यह नहीं समझ पा रहे हैं कि केस अगर करें भी तो किसके खिलाफ।

उल्लेखनीय है  कि बड़े कारखानों में लेबर कोस्ट को बचाने के लिए एक बार खर्च कर रोबोट्स को विभिन्न कार्य फीड करके नियुक्त किया जाता है ताकि वह अपना प्री डिफाइंड कार्य कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed