इंसानों की जगह खेती करेंगे रोबोट, यहां चल रही है तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वो दिन दूर नहीं, जब खेतों में इंसानों की जगह रोबो खेती करते नजर आएंगे। एक जापानी कंपनी एक ऐसा ऑटोमैटिक फर्म तैयार करने में जुटी है, जहां फसलों को पान देने से लेकर फसल काटने तक का हर काम रोबो करेंगे। कंपनी की मानें, तो 2017 तक यह फर्म अस्तित्व में आ जाएगा।
जापान के क्योटो स्थित स्प्रेड कंपनी ने कहा कि यह इंडोर फार्म अगले साल तक शुरू हो जाएगा और इसमें एक दिन में 30 हजार से ज्यादा सलाद के पत्ते (लेट्यूस) रोबो उगाएंगे।
फसल काटने तक का हर काम करेंगे रोबो
कंपनी की योजना अगले पांच सालों में इसे 5 लाख प्रति दिन करने की है। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि 4,400 स्क्वायर मीटर में बनने वाले इस फार्म में इंसान सिर्फ बीज बोएंगे।
इसके बाद की सारी प्रक्रिया रोबो संभालेंगे। जापान में मानव श्रम की कमी को दूर करने के लिए रोबो का इस्तेमाल बड़े स्तर पर शुरू हो गया है।