{"_id":"261456feb267f258ebf7c6796c3a7d4a","slug":"riots-in-brazil-two-killed-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील: जेल में दंगा, दो के सर काटे","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्राजील: जेल में दंगा, दो के सर काटे
Updated Mon, 25 Aug 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील की एक जेल में लगभग 1000 कैदियों के विद्रोह में चार कैदी मारे गए हैं और दो के सर धड़ से अलग कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
दक्षिणी पैरेना राज्य की एक जेल में हिंसा पर उतारू क़ैदियों ने रविवार को आपसी गुटबाज़ी और बेहतर सुविधाओं की मांग के चलते चार साथियों की हत्या कर दी।
एक सरकारी अधिकारी एल्सन फैक्सीना के मुताबिक़, "क़ैदी जेल की इमारत के बेहतर रख रखाव और अच्छे खाने की मांग कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि उन्हें बाहर से खाना मंगाने की अनुमति दी जाए।"
क़ैदियों ने दो सुरक्षा गार्डों को बंदी भी बना लिया।
पुलिस के मुताबिक़ ब्राज़ील के दक्षिण में स्थित कैसकावैल शहर की इस जेल में 1140 क़ैदी हैं। ये अपने लिए बेहतर सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। रविवार को तक़रीबन सात सौ क़ैदी अचानक हिंसा और तोड़फोड़ पर उतर आए।
विज्ञापन
फ़ैक्सीना ने बताया कि जेल के ज़्यादातर हिस्से पर दंगाई क़ैदियों ने कब्ज़ा कर लिया है। उनसे बातचीत की सरकारी कोशिशें अभी तक नाकाम रही हैं।
ब्राज़ील की जेलों में क़रीब पांच लाख क़ैदी बंद हैं और ज़्यादातर जेलों में क्षमता से बहुत ज़्यादा क़ैदी हैं।