{"_id":"b7a5a31a-556f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"quitting-smoking-reduces-anxiety","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फिक्र को धुएं में उड़ाने की जरूरत नहीं","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
अब फिक्र को धुएं में उड़ाने की जरूरत नहीं
बीबीसी हिंदी
Updated Thu, 03 Jan 2013 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूम्रपान करने वाले बहुत सारे लोगों का तर्क रहता है कि सिगरेट पीने से उनका तनाव कम होता है। लेकिन कुछ शोधकर्ताओं की मानें तो जो लोग सफलतापूर्वक धूम्रपान छोड़ देते हैं वे बाद में कम तनाव महसूस करते हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड में करीब 500 लोगों ने धूम्रपान छोड़ने के लिए विशेष शिविर में हिस्सा लिया था और ब्रिटिश जनरल ऑफ साइकेटरी का ये शोध इसी के बाद आया है। शोध के मुताबिक सिगरेट छोड़ने वाले 68 लोगों में तनाव के स्तर में कमी आई है। तनाव में कमी का असर उन लोगों में अधकि है जिनमें मूड स्विंग होता है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का कहना है कि इस शोध का इस्तेमाल उन लोगों को आश्वस्त करने के लिए किया जाना चाहिए जो सिगरेट छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें लगता है कि ऐसा करने के बाद उनका तनाव बढ़ जाएगा। हालांकि अध्ययन में ये भी संकेत दिए गए हैं कि जो लोग धूम्रपान छोड़ने में सफल नहीं हो पाते हैं उनमें तनाव और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
अध्ययन के मुताबिक ऐसा लगता है कि धूम्रपान करने वाले लोग सुबह उठते ही सिगरेट पीना चाहते हैं ताकि विदड्राल सिम्टम से लड़ सकें जिसमें तनाव शामिल है। लेकिन सिगरेट छोड़ने के बाद बार बार उन्हें बेचैनी और तनाव नहीं होता।