फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   question over hitler suicide

हिटलर ने नहीं की थी खुदकुशी, बीवी की मौत पर भी सवाल

Sun, 14 Jun 2015 12:08 PM IST
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
question over hitler suicide

जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने द्वितीय विश्वयुद्ध के आखिरी वक्त में खुदकुशी नहीं की थी। यह दावा किया है कि एक ब्रिटिश इतिहासकार ने।

विज्ञापन


गेरार्ड विलियम्स ने दावा किया है कि सरकारी रिकार्डों से पुष्टि होती है कि हिटलर और उसकी पत्नी इवा ब्राउन की मौत के बारे में मिले दस्तावेज कुख्यात तानाशाह के शव की पुष्टि करने में विफल रहे थे।
विज्ञापन


आधिकारिक रिकार्ड के मुताबिक अभी तक यही माना जाता रहा है कि अप्रैल, 1945 में हारने के बाद हिटलर ने बर्लिन में एक बंकर में अपने सिर में गोली मार ली थी, जबकि उनकी पत्नी ने घातक साइनाइड की गोली निगल ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिटलर की मौत पर पहले भी उठते रहे हैं सवाल

question over hitler suicide

विलियम्स ने कहा, ‘मेरा मानना है कि अप्रैल, 1945 में हिटलर पत्नी इवा ब्राउन के साथ बंकर से सही सलामत बच निकलने में कामयाब रहे थे। उनकी मौत नहीं हुई थी। हम अभी तक भ्रम में थे।’

द डेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, विलियम्स का यह दावा टेलीविजन चैनलों पर शनिवार को प्रसारित किया जाएगा, जिससे अभी तक इस जर्मन तानाशाह के बारे में दिए गए सिद्धांतों पर से पर्दा उठाया जाएगा।

हालांकि इसके साथ ही एक नई बहस छिड़ सकती है। हालांकि उनके शवों को फौरन ही जला दिया गया था, जिस वजह से उनकी मौत पर रह रहकर सवाल उठते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed