फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Queen Elizabeth II bestowed title of Duke and Duchess of Sussex on Prince Harry and Meghan Markle

प्रिंस हैरी और मेगन ससेक्स के ड्यूक और डचेस बने

Sat, 19 May 2018 03:27 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 19 May 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
Queen Elizabeth II bestowed title of Duke and Duchess of Sussex on Prince Harry and Meghan Markle
प्रिंस हैरी-मेगन मार्केल
ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन के शाही शादी की परंपरा के हिस्से के तौर पर अपने पोते प्रिंस हैरी और उनकी दुल्हन मेगन मर्केल को ससेक्स के ड्यूक और डचेस का खिताब दिया। 
विज्ञापन


आज विंडसर कैसल में सेंट जॉर्ज चैपल में शादी के बंधन में बंधने के साथ ही दंपति को औपचारिक रूप से यह खिताब मिल जाएगा। बकिंघम पैलेस ने एक बयान जारी कर कहा, "आज  रानी को वेल्स के प्रिंस हेनरी को ड्यूक का खिताब देने में प्रसन्नता हुई है। उनके खिताब ड्यूक ऑफ ससेक्स, अर्ल ऑफ डंबर्टन और बैरन किल्केल होंगे।"
विज्ञापन


बयान में कहा गया है, "इस तरह से राजकुमार हैरी हिज रॉयल हाइनेस द ड्यूक ऑफ ससेक्स बन जाएंगे और विवाह के बाद मेघन मर्केल हर रॉयल हाइनेस द डचेस ऑफ ससेक्स बन जाएंगी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


परंपरा के मुताबिक महारानी अपने शाही परिवार के पुरुष सदस्यों को उनके शादी के दिन एक खिताब प्रदान करती हैं। ड्यूक ऑफ ससेक्स का खिताब खाली था और ब्रिटेन के शाही ताज के उत्तराधिकार क्रम में 6वें स्थान पर मौजूद हैरी के लिए संभावित विकल्प होने की उम्मीद थी।

शाही इतिहास के अनुसार ससेक्स के एकमात्र पिछले ड्यूक की शादी दो बार हुई थी। लेकिन उनकी किसी भी शादी को उनके पिता किंग जॉर्ज तृतीय ने रजामंदी नहीं दी थी, जिसका मतलब है कि उन्हें गैरकानूनी माना गया। इसके हिसाब से मेगन मर्केल हर रॉयल हाइनेस द डचेस ऑफ ससेक्स खिताब वाली पहली महिला होंगी। 

मेगन मर्केल का पूरा नाम रेचल मेगन मर्केल है। लेकिन चूंकि बकिंघम पैलेस की सगाई की घोषणा में उनका नाम मेगन बताया गया था, इसलिए जब इसकी संभावना नहीं है कि शादी के बाद उनका नाम में वापस रेचल जुड़े। 

ब्रिटिश कुलीन समुदाय में एक ड्यूक सबसे बड़ी पदवी होती है और यह लैटिन शब्द डक्स से आता है, जिसका मतलब है नेता।

अप्रैल 2011 में प्रिंस विलियम और उनकी दुल्हन केट मिडलटन को उनकी शादी के दिन ड्यूक एंड डचेस ऑफ कैम्ब्रिज की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

92 वर्षीय महारानी के दूसरे बेटे प्रिंस एंड्रयू को 1986 में सारा फर्ग्यूसन से शादी के बाद यॉर्क का ड्यूक बनाया गया था।

महारानी के सबसे छोटे बेटे प्रिंस एडवर्ड ने हालांकि शाही परंपरा को तोड़ दिया था जब उन्होंने 1999 में सोफी राइस-जोन्स (अब सोफी, काउंटीस ऑफ वेसेक्स) से शादी के बाद अर्ल ऑफ वेसेक्स का खिताब चुना। अन्य शाही ड्यूक्स में रानी के सगे चचेरे भाई ड्यूक ऑफ ग्लूसेस्टर और ड्यूक ऑफ केंट शामिल हैं। 


प्रिंस हैरी की तरह ही ससेक्स के पूर्व ड्यूक ऑगस्टस फ्रेडरिक केन्सिंगटन पैलेस में रहते थे और उन्होंने भी प्रेम विवाह किया ना कि ब्रिटेन के पारंपरिक शाही जरुरतों के मुताबिक अपनी दुल्हन को चुना।
 फिट करने वाली दुल्हन चुनने के बजाय प्यार के लिए भी शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed