फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   putin announces divorce

पुतिन ने कहा वो तलाक़ ले रहे हैं

Sat, 08 Jun 2013 08:11 AM IST
Updated Sat, 08 Jun 2013 08:11 AM IST
विज्ञापन
putin announces divorce

रूस के राष्ट्रपति व्लादामिर पुतिन और उनकी बीवी लियुडमिला ने कहा है कि वो एक दूसरे को तलाक़ दे रहे हैं।

विज्ञापन


दोनों ने अपने तलाक़ की घोषणा सरकारी टीवी चैनल पर की।

तलाक़ की घोषणा करने से पहले वो साथ-साथ बैले नृत्य देखने गए थे।

पुतिन ने कहा, "हम दोनों ने मिलकर ये फ़ैसला किया है, हम एक दूसरे से मिल नहीं पाते, हम दोनों की अपनी-अपनी ज़िंदगी है।"

अफ़वाह

हाल के दिनों में लियुडमिला सार्वजनिक स्थानों पर बहुत कम ही दिखी थीं जिसके बाद से ही चर्चाओं का बाज़ार काफी गर्म रहा था।

पुतिन ने इस बात की पुष्टि की कि दोनों साथ नहीं रह रहे हैं।

लियुडमिला को हवाई यात्रा नहीं पसंद है और न ही वो अधिक प्रचार पंसद करती हैं।

उन्होंने कहा कि हम दोनों हमेशा एक दूसरे से जुड़े रहेंगे।

पुतिन और लियुडमिला ने 30 साल का विवाहित जीवन बिताया है। उनकी दो बेटियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed