फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   protesters rally against gay marriage in france

समलैंगिकों की शादी के विरोध में महारैली

Mon, 14 Jan 2013 09:57 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Mon, 14 Jan 2013 09:57 AM IST
विज्ञापन
protesters rally against gay marriage in france

फ्रांस में समलैंगिकों को शादी करने और बच्चा गोद लेने के अधिकार देने की योजना के विरोध में पेरिस की सड़कों पर लाखों प्रदर्शनकारी उतर आए।

विज्ञापन


फ्रांस की समाजवादी सरकार इस साल समलैंगिकों के अधिकारों को लेकर कानून में बदलाव करने की योजना बना रही है। इन प्रदर्शनकारियों को कैथोलिक चर्च और दक्षिण पंथी विपक्षी पार्टियों का समर्थन हासिल है। इनकी दलील है कि कानून में बदलाव किए जाने से समाज का बुनियादी ढांचा प्रभावित हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर और पोस्टर लिए ट्रेन और बसों से पेरिस पहुंचे। आयोजकों ने इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों की संख्या आठ लाख बताई है। इन पोस्टरों पर लिखा है, ''हमें तुम्हारा कानून नहीं चाहिए, फ्रांस्वां ओलांड'' और ''नागरिक संहिता को मत छुओ।''
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इससे पहले फ्रांसीसी मीडिया को इन प्रदर्शनकारियों की संख्या 120,000 बताई थी और वहीं एक सरकारी मंत्री ने कहा है कि इन लोगों की संख्या आयोजकों के अनुमान से कम है। पिछले साल नवंबर में भी ऐसी ही रैली हुई थी जिसमें एक लाख लोगों ने भाग लिया था।

राष्ट्रपति की परीक्षा
फ्रांस में समलैंगिक जोड़ों को साथ रहने को कानूनी मान्यता दी गई है और फ्रांस्वां ओलांड ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान इस अधिकार का विस्तार करने की बात भी कही थी।

मध्य दक्षिणपंथी यूएमपी पार्टी के अध्यक्ष जीन फ्रांस्वां कोप का कहना है कि ये रैली राष्ट्रपति के लिए एक परीक्षा है क्योंकि यहां लाखों ऐसे लोग हैं जो इसे लेकर किए जाने वाले सुधार को लेकर चिंतित हैं।

धुर दक्षिणपंथी नेशनल फ्रंट भी क़ानून में बदलाव किए जाने के खिलाफ है हालांकि इस फ्रंट के नेता मैरिन ले पेन ने इस मार्च से इस तर्क पर दूरी बनाए रखी कि राजनीतिज्ञ ये मुद्दा फ्रांस की वास्तविक समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए उठा रहे हैं।


बीबीसी संवाददाता के अनुसार इस मुद्दे पर चर्च और दक्षिणपंथी पार्टियों से मिल रहे समर्थन के बावजूद आयोजक ये जताने की कोशिश कर रहे है कि उनका ये पूरा आंदोलन गैर राजनीतिक और गैर धार्मिक और समलैंगिकों के खिलाफ नहीं है।

इस सप्ताहांत ले नॉवेल ऑबसर्वेटर अखबार ने 1000 लोगों पर किए गए सर्वेक्षण को छापा था जिसमें 56 फीसदी लोग समलैंगिक विवाह के समर्थन में थे जबकि 50 फीसदी ने समलैंगिकों के बच्चा गोद लेने के अधिकार का विरोध किया था।

इस सर्वेक्षण में 52 फीसदी लोगों ने चर्च के क़ानून का विरोध करने के फैसले को अस्वीकृति दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed