फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   pregnant middleton spends another day in hospital

गर्भवती मिडलटन का अस्पताल में एक और दिन

Wed, 05 Dec 2012 11:12 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 05 Dec 2012 11:12 AM IST
विज्ञापन
pregnant middleton spends another day in hospital

ब्रितानी शाही परिवार की बहू और डचेस ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन को गर्भावस्था के दौरान होने वाली मॉर्निंग सिकनेस की शिकायत के बाद दूसरा दिन अस्पताल में गुज़ारना पड़ रहा है।

विज्ञापन


केट 12 सप्ताह की गर्भवती हैं और बताया जा रहा है कि अब उन्हें किंग एडवर्ड सेवेन्थ अस्पताल में कई दिन रहना होगा। वैसे शाही परिवार में नए मेहमान के आने की ख़ुशी में दुनिया भर से शाही परिवार को बधाई संदेश मिलने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान राजकुमार विलियम भी कई घंटे तक अस्पताल में मौजूद थे। राजकुमार विलियम और केड मिडिलटन की संतान प्रिंस चार्ल्स और प्रिंस विलियम के बाद शाही परिवार के तीसरा उत्तराधिकारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केट के शरीर में पानी की कमी
केट हायपरमेसिस ग्रेवीड्रम से पीड़ित हैं, इसके प्रभाव से उबकाई आती और उल्टियां होती हैं। ऐसे में शरीर में पानी की कमी का ख़तरा उत्पन्न हो जाता है। ऐसी स्थिति में मरीज़ों को तरल पोषण दिया जाता है।

लंदन वीमेन्स क्लीनिक के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर पीटर बोवेन सिंपकिंस ने कहा, “ऐसे मामलों में शरीर का वजन 10 फ़ीसदी तक कम हो जाता है, और शरीर में पानी की मात्रा भी कम हो जाती है।”

सिंपकिंस के मुताबिक ऐसी स्थिति में सबसे बेहतर इलाज़ यही होता है कि आपको तरल पोषण मुहैया कराया जाए।
पीटर बोवेन सिंपकिंस के मुताबिक अमूमन ऐसी स्थिति तब ज़्यादा होती है जब गर्भ में एक साथ कई बच्चे होते हैं। सिंपकिंस यह भी कहते हैं कि "युगल को अब तक पता चल गया होगा कि केट को जुड़वाँ बच्चे हो सकते हैं या नहीं।"

यह भी कहा जा रहा है कि केट की देखभाल प्रसूति रोग विशेषज्ञ मर्केस स्टेचेल कर रही हैं जिनकी देखरेख में वेसेक्स की राजकुमारी ने दो बच्चों को जन्म दिया था।

जश्न में डूबा शाही परिवार
केट मिडिलटन और राजकुमार विलियम दोनों की उम्र 30 साल के करीब है। इन दोनों की शाही शादी अप्रैल, 2011 में हुई थी।

शाही परिवार की बहू को आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर बीते शुक्रवार को देखा गया जब वे अपने पुराने स्कूल बर्कशर के पैंगबोर्न स्थिति सेंट एंड्रूय स्कूल पहुंचीं थी। स्कूल में उन्होंने थोड़ी देर तक हॉकी के खेल में शामिल हुईं थीं।

सोमवार को सेंट जेम्स पैलेस के सदस्यों ने बयान जारी करके कहा है कि इस ख़बर से शाही परिवार के साथ केट का परिवार भी काफी ख़ुश है।

हालांकि सेंट जेम्स पैलेस के लोगों ने यह नहीं बताया है कि शाही जोड़े को केट के गर्भवती होने की जानकारी कब मिली। इस मसले पर इतना ही बताया गया है कि हाल ही में शाही जोड़े को इस ख़ुशख़बरी का पता चला।

इसके बाद महारानी, प्रिंस चार्ल्स और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी गई। राजकुमार विलियम के छोटे भाई राजकुमार हैरी इन दिनों अफगानिस्तान में सेना अधिकारी के तौर पर तैनात हैं। उन्हें ई-मेल के जरिए जानकारी भेजी गई।

सेलिब्रेटी बेबी का बेसब्री से इंतज़ार
इंग्लैंड के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने ट्वीट किया है, “मैं इस ख़बर से काफी प्रसन्न हूं। विलियम और केट एक बेहतरीन माता-पिता साबित होंगे।”

लेबर पार्टी के नेता एड मिलिबेंड ने ट्वीट किया है, “केट, विलियम और देश भर के लिए यह शानदार ख़बर है, इस नवजात बच्चे के जन्मदिन का जश्न पूरा देश मनाएगा।”

शाही परिवार को बधाई संदेश देने वालों में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा भी शामिल हैं।

बीबीसी 5 लाइव से बात करते हुए शाही परिवार के जीवनीकार रार्बट लेसी ने कहा, “हमें इस बच्चे का इंतज़ार है, हमने इन्हें शादी करते हुए देखा है, इससे पहले इनका रोमांस भी देखा तो हमें इस ख़बर का बेसब्री से इंतज़ार था।”

उन्होंने आगे कहा, “ऐसे मौके पर हर किसी को राजतंत्र के बारे में अपनी राय रखने का मौका मिलता है और इसमें थोड़ा बहुत मज़ाक का पुट भी शामिल हो सकता है।”

वहीं शाही इतिहासकार केट विलियम्स ने बीबीसी न्यूज़ को बताया है कि इस बच्चे को लेकर पूरी दुनिया में जश्न का महौल है। उन्होंने कहा, “विलियम और केट की संतान इतिहास की सबसे बड़ी 'सेलिब्रेटी बेबी' साबित होगी।”

तीसरी पीढ़ी का उत्तराधिकारी
अक्तूबर, 2011 में कॉमनवेल्थ नेताओं ने उत्तराधिकार संबंधी कानून में बदलाव पर सहमति जताई थी, जिसके तहत अगर ब्रिटिश शाही परिवार में भविष्य में बेटी होती है तो उसका भी राजसत्ता पर बेटे जितना ही अधिकार होगा।


मौजूदा नियम के मुताबिक अगर विलियम-केट की पहली संतान बेटी होती है और बाद में अगर शाही दंपती को बेटा हुआ तो बेटी का राजसत्ता पर अधिकार नहीं रहेगा। हालांक इस बाबत कानून की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि इसकी घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed