{"_id":"a80fa4197cc426094000adaf7cacb34c","slug":"power-cut-are-caused-by-cow","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो गाय के कारण गुल होती है बिजली","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
...तो गाय के कारण गुल होती है बिजली
बीबीसी
Updated Sat, 17 Aug 2013 07:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने तेज़ बारिश, आंधी, तूफान आदि के कारण बिजली गुल होने के बारे में सुना होगा, लेकिन ब्रिटेन में एक बिजली कंपनी ने बिजली गुल होने का एक अनोखा कारण बताया है।
विज्ञापन
कंपनी का कहना है कि बिजली के खंभों से गायों के शरीर रगड़ने के कारण बिजली गुल हो रही है।
एंगलसे के दक्षिण पूर्वी इलाके में सालों से अक्सर कुछ सेकेंड के लिए बिजली गुल होती रही है।
इस बारे में स्थानीय पार्षद कार्वीन जोन्स ने कहा कि लंबे समय से जारी इस समस्या के कारण कंप्यूटर और अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंच रहा है।
जोन्स ने कहा, "मैंने स्कॉटिशपावर कंपनी से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि लगता है कि बिजली के उपकरणों से गायों के शरीर रगड़ने के कारण बिजली चली जाती है।"
विज्ञापन
उपकरणों को पहुंचता है नुकसान
जोन्स के मुताबिक कंपनी का कहना है कि वह इस समस्या के समाधान के लिए पोल के चारों ओर बाड़ लगा रही है। हालांकि जोन्स का कहना है अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। पार्षद ने कहा कि गायों को ज़िम्मेदार ठहराना 'कुछ ज़्यादा' ही हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज के समय में इस तरह की परेशानी से लोगों का जूझना जायज़ नहीं है और इससे कंप्यूटर से लेकर टेलीविजन तक हर उपकरण प्रभावित हो रहे हैं।
वहीं कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा है कि स्कॉटिशपावर इस कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद जताती है और हाल में एक पोल को सपोर्ट करने वाले खंभे के टूट जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी।
ये पहली बार नहीं है जब वेल्स में गायों के कारण बिजली सप्लाई बाधित हुई हो।