{"_id":"584f17594f1c1b416b649ed7","slug":"portugal-former-pm-guterres-sworn-in-as-next-u-n-secretary-general","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री बने संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री बने संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र
Updated Tue, 13 Dec 2016 03:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री 67 वर्षीय एंटोनियो गुटेरस ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव के रूप में शपथ ली। वह बान की मून की जगह लेंगे। गुटेरस ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 71 साल पुरानी विश्व संस्था में सुधार, विकेंद्रीकरण और वैश्विक संकट के समाधान के लिए अपनी क्षमताओं में सुधार और लचीलापन अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
67 वर्षीय गुटेरस एक जनवरी को संयुक्त राष्ट्र के नौवें प्रमुख के तौर पर बान की मून से पदभार संभालेंगे। बून का पांच साल का दूसरा कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। महासभा के अध्यक्ष जॉन विलियम ऐश ने गुटेरस को शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने 193 सदस्यीय सदस्यों को संबोधित किया और कहा कि विश्व संस्था को विकेेंद्रीकरण और अपनी नौकरशाही को लचीला बनाने पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन